{"_id":"6a5c686522e2da9e9701a926","slug":"accident-at-raigarhs-nrbs-plant-company-hr-official-killed-after-being-struck-by-a-hydra-crane-incident-occurred-while-talking-on-a-mobile-phone-police-are-investigating-raigarh-news-c-1-1-noi1486-4518174-2026-07-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raigarh News: हाइड्रा की चपेट में आए प्लांट के एचआर, फोन पर बात करते समय हुआ हादसा; अस्पताल में मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raigarh News: हाइड्रा की चपेट में आए प्लांट के एचआर, फोन पर बात करते समय हुआ हादसा; अस्पताल में मौत
Sun, 19 Jul 2026 11:57 AM IST
रायगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
Published by: रायगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jul 2026 11:57 AM IST
सार
रायगढ़ के पूंजीपथरा थाना क्षेत्र स्थित एनआरबीएस प्लांट में हाइड्रा वाहन की चपेट में आने से कंपनी के एचआर संजय त्रिपाठी की मौत हो गई। हादसे के समय वह परिसर में पैदल चलते हुए फोन पर बात कर रहे थे। पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
विज्ञापन
हाइड्रा की चपेट में आए प्लांट के एचआर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में शनिवार शाम हाइड्रा वाहन की चपेट में आने से एनआरबीएस प्लांट के एचआर की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी। मामला पूंजीपथरा थाना क्षेत्र का है।
विज्ञापन
मिली जानकारी के अनुसार, रायगढ़ जिले के पूंजीपथरा थाना क्षेत्र स्थित एनआरबीएस प्लांट में शनिवार शाम हाइड्रा वाहन की चपेट में आने से कंपनी के एचआर संजय त्रिपाठी की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि कंपनी परिसर में संजय त्रिपाठी पैदल चलते हुए फोन पर बात कर रहे थे।
विज्ञापन
इसी दौरान पीछे से गुजर रहे हाइड्रा वाहन की चपेट में आने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। अचानक हुई इस घटना के बाद परिसर में अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद उन्हें तत्काल उपचार के लिए रायगढ़ के एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विज्ञापन
