Raigarh: नापतौल विभाग में एसीबी टीम ने की छापेमारी, जन सूचना अधिकारी कु. ओलिभा किस्पोट्टा को रंगे हाथ पकड़ा
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में नापतौल विभाग में एसीबी की टीम ने छापेमारी की है। एसीबी की टीम ने नापतौल विभाग में सहायक जन सूचना अधिकारी कु. ओलिभा किस्पोट्टा को रंगे हाथ पकड़ा।
विस्तार
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में नापतौल विभाग में एसीबी की टीम ने छापामार कार्रवाई करते हुए पेट्रोल पंप संचालक से रिश्वत लेते हुए तापतौल विभाग में पदस्थ निरीक्षक कु. ओलिभा किस्पोट्टा को रंगे हाथ पकड़ा है।
मिली जानकारी के मुताबिक रायगढ़ शहर के एक पेट्रोल पंप में नापतौल में गड़बडी के मामले को लेकर निरीक्षक कु. ओलिभा किस्पोस्टा ने 18 हजार रूपये रिश्वत की मांग की थी और पहली किश्त के रूप में पेट्रोल पंप संचालक ने निरीक्षक कु. ओलिभा किस्पोस्टा को 10 हजार रूपये दिया था और पूरे मामले की शिकायत एसीबी में कर दी थी। जिसके बाद आज सुनियोजित तरीके से बचे हुए 8 हजार रूपये लेकर पेट्रोल पंप संचालक नापतौल विभाग पहुंचा इस बीच एसीबी की टीम ने उन्हें रंगे हाथ पकड़ा है। एसीबी की टीम कु. ओलिभा से पूछताछ कर रही है।