फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raigarh News ›   A youth injured in a road accident died during treatment while a theft took place in Uttam Memorial College

Raigarh: सड़क हादसे में घायल युवक की उपचार के दौरान मौत, वहीं उत्तम मेमोरियल कॉलेज में हुई चोरी

Sun, 05 Jan 2025 08:25 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: Digvijay Singh Updated Sun, 05 Jan 2025 08:25 PM IST
सार

रायगढ़ जिले में काम करके घर लौट रहे बाइक सवार दो युवकों के खेत में गिरकर घायल हो जाने की घटना में घायल युवक की उपचार के दौरान आज सुबह मौत हो गई। चोरों ने उत्तम मेमोरियल कॉलेज में चोरों ने चोरी की वारदात को अंजाम दिया।  

विज्ञापन
A youth injured in a road accident died during treatment while a theft took place in Uttam Memorial College
Dead body demo - फोटो : istock

विस्तार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में काम करके घर लौट रहे बाइक सवार दो युवकों के खेत में गिरकर घायल हो जाने की घटना में घायल युवक की उपचार के दौरान आज सुबह मौत हो गई। जूटमिल पुलिस मर्ग कायम कर आगे की कर्रवाई में जुट गई है। मिली जानकारी के मुताबिक सक्ती जिले के ग्राम मनसिया का रहने वाला विजय गोंड 21 साल रायगढ़ में ट्रेलर चलाने का काम करता है। वहीं उसका साथी शिवा गोड उसी ट्रेलर में खलासी का काम करता है। दोनों युवक रोजाना बाईक से रायगढ़ आते थे और अपना काम करके वापस अपने गांव लौट जाते थे। 31 दिसंबर की शाम 7 बजे विजय की सोल्ड बाइक से दोनों युवक अपने गांव लौट रहे थे इसी बीच बाईक सवार दोनों युवक जब खरसिया विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले देवगांव सुपी के पास पहुंचे ही थे कि बाईक चला रहा विजय गोंड अपनी तेज रफ्तार बाईक पर नियंत्रण खो बैठा और फिर बाईक खेत में गिर गई। 

विज्ञापन


इस घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों ने डायल 112 में मामले की जानकारी दी। जिसके बाद घटना स्थल पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को पहले खरसिया सिविल अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया गया जहां शिवा गोड को हाथ में चोट आई थी वहीं विजय को गंभीर चोट लगने की वजह से उसे रायगढ़ के जूटमिल क्षेत्र में स्थित एक निजी अस्पताल रिफर कर दिया गया था। जहां 05 दिन तक उपचार चलने के बाद आज सुबह 8 बजे विजय की मौत हो गई। ट्रेलर चालक की मौत हो जाने के बाद जूटमिल पुलिस ने मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

विज्ञापन

A youth injured in a road accident died during treatment while a theft took place in Uttam Memorial College
उत्तम मेमोरियल कॉलेज में चोरी - फोटो : अमर उजाला
उत्तम मेमोरियल कॉलेज में चोरी 

रायगढ़ जिले में अज्ञात चोरों ने उत्तम मेमोरियल कालेज के सुरक्षा गार्ड को डराते धमकाते हुए अज्ञात चोरों के द्वारा हजारों रूपये के सामानों की चोरी करने का मामला सामने आया है। कालेज के प्राचाार्य की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने अपराध दर्ज कर मामले को विवेचना में ले लिया है। उक्त मामला जूटमिल थाना क्षेत्र का है।  

मिली जानकारी के मुताबिक जूटमिल थाने में रिपोर्ट दर्ज कराते हुए डाक्टर गोमती सिंह ने बताया कि वह ग्राम पटेलपाली उत्तम मेमोरियल कालेज में प्राचार्य है। उनके कालेज में प्रथम वर्ष से स्नातकोत्तर अंतिम वर्ष तक के छात्रा-छात्रायें पढाई करते है। कालेज में छात्रा छात्रायें को जन्तु विज्ञान व रासायन विज्ञान की प्रेक्ट्रीकल के लिए संस्था की ओर से 04 नग लेनिवो कम्पनी का लैपटाप, 04 नग चार्जर, 02 नग वेब कैमरा, 01 नग हार्ड डिस्क (02) 02 नग माइक्रोस्कोप 14 नग जन्तु विज्ञान प्रेक्टीकल समान व एसीड (3) रसायन विज्ञान का 01 नग वे मशीन व 07 नग बाक्स व एसीड कालेज में रखे थे। 

कालेज के प्राचार्य ने बताया कि कालेज में बंद के दौरान सुरक्षा गार्ड की भी व्यवस्था की गई है। 03 जनवरी को कालेज बंद था और यहां सुरक्षा गार्ड के रूप में अजय गुप्ता ड्यूटी में तैनात था। 04 जनवरी की सुबह साढ़े 8 बजे कालेज के स्टाफ समेत छात्र-छात्राएं कालेज पहुंचे तो उन्होंने देखा कि ग्रील का गेट व खिड़की टूटा हुआ था, लैब के अंदर का सारा सामान बिखरा पड़ा हुआ था। चोरी की आशंका से मद्देनजर जब कालेज के सामानों का मिलान किया गया तो पाया कि अज्ञात चोरों ने कालेज से  02 नग माईक्रोस्कोप, 14 नग जन्तु विज्ञान प्रेक्ट्रीकल सामान व एसीड,  रसायन विज्ञान का 01 नग वे मशीन व 07 नग बाक्स व एसीड तथा 04 लेनियो कम्पनी का लैपटाप समेत कुल 90 हजार के सामानो की चोरी की घटना को अंजाम दिया है। 

कालेज के प्राचार्य ने बताया कि चोरी के संबंध में गार्ड अजय गुप्ता से पूछताछ करने पर उसने बताया कि रात में कुछ अज्ञात चोर उसे डराते धमकाते हुए सामानों की चोरी की है। बहरहाल कालेज प्राचार्य के रिपोर्ट पर जूटमिल पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ धारा 305, 331(4) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर आगे की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed