Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raigarh News ›   A young woman was seriously injured after being hit by a vehicle she died during treatment

Raigarh: वाहन की चपेट में आने से युवती गंभीर रूप से घायल, उपचार के दौरान हुई मौत

Tue, 12 Nov 2024 07:52 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 12 Nov 2024 07:52 PM IST
सार

रायगढ़ जिला मुख्यालय में स्थित मेडिकल कालेज अस्पताल में अज्ञात वाहन की ठोकर से घायल युवती की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है।

विज्ञापन

विस्तार

रायगढ़ जिला मुख्यालय में स्थित मेडिकल कालेज अस्पताल में अज्ञात वाहन की ठोकर से घायल युवती की उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। मिली जानकारी के मुताबिक शक्ति जिले के डभरा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम छवारीपाली की रहने वाली चंद्रकांती सिदार 16 साल अपनी सहेलियों के साथ पुलिस भर्ती के अलावा वन रक्षक भर्ती की तैयारी कर रही थी। जिसके तैयारी के संबंध में वे सभी  रोजाना सुबह 5 बजे उठकर दौड़ने के मैदान जाती थीं। इसी बीच आज सुबह दौडने के लिये सभी सहेली डभरा से चंद्रपुर मार्ग में स्थित चैत्राभांठा मैदान जा रही थी। जब वे लोग मैदान से करीब 200 मीटर पहले पहुंचे ही थे कि एक अज्ञात वाहन के चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए चंद्रकांती सिदार को जोरदार ठोकर मारकर फरार हो गया। 

विज्ञापन


उपचार के दौरान हुई मौत
 अचानक घटी इस घटना के बाद चंद्रकांती की सहेलियों ने इस पूरे घटना की जानकारी सबसे पहले उसके परिजनों को दी जिसके बाद घायल युवती को डभरा स्वास्थ्य केन्द्र ले जाकर भर्ती कराया गया जहां स्थिति में सुधार नही होता देख उसे आज सुबह 8 बजे के आसपास रायगढ़ मेडिकल अस्पताल रिफर किया गया जहां उपचार के दौरान कुछ ही देर में उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन


9वीं की छात्रा थी मृतका
अज्ञात वाहन की ठोकर से युवती की मौत हो जाने के बाद मृतका के शव का पोस्टमार्टम उपरांत मृतका के शव को अंतिम संस्कार के लिये परिजनों को सौंपते हुए चक्रधर नगर पुलिस ने मर्ग कायम कर आगे की कार्रवाई में जुट गई है। बताया रहा है कि मृतका डभरा क्षेत्र के किरारी स्कूल में 9वीं की छात्रा थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed