{"_id":"6a3a2e1cd80503222b01b069","slug":"a-young-man-fell-off-a-bridge-along-with-his-bike-and-died-on-the-spot-due-to-a-severe-head-injury-the-police-are-investigating-the-matter-raigarh-news-c-1-1-noi1486-4425952-2026-06-23","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"रायगढ़ में 'सिस्टम फेल': टूटी पुलिया से बाइक समेत नीचे गिरा युवक, मरम्मत के लिए प्रशासन से की थी कई बार शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायगढ़ में 'सिस्टम फेल': टूटी पुलिया से बाइक समेत नीचे गिरा युवक, मरम्मत के लिए प्रशासन से की थी कई बार शिकायत
Tue, 23 Jun 2026 01:02 PM IST
रायगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
Published by: रायगढ़ ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jun 2026 01:02 PM IST
सार
रायगढ़ में पुराने क्षतिग्रस्त पुल से एक युवक बाइक समेत नीचे गिर गया। सिर में गंभीर चोट से मौके पर मौत हो गई। लंबे समय से खराब पुल को लेकर स्थानीयों में आक्रोश है।
विज्ञापन
तेज रफ्तार बाइक सवार पुल से नीचे गिरा
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में मंगलवार सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ। एक युवक अपनी बाइक समेत क्षतिग्रस्त पुलिया से नीचे गिर गया। इस घटना में सिर में गंभीर चोट लगने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन
यह घटना सिटी कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुई। मंगलवार सुबह करीब 10 बजे रायगढ़-घरघोड़ा मुख्य मार्ग पर हादसा हुआ। चिराईपानी पहाड़ के पास स्थित एक क्षतिग्रस्त पुलिया पर यह दुर्घटना हुई। मृतक की पहचान 35 वर्षीय जयप्रकाश के रूप में हुई है। वह पाकुट थाना लैलूंगा का निवासी था।
विज्ञापन
आसपास के लोगों ने बताया कि यह पुलिया लंबे समय से खराब है। पुलिया की खराब हालत के कारण यहां अक्सर छोटी-बड़ी दुर्घटनाएं होती रहती हैं। घटना के बाद मौके पर लोगों की भारी भीड़ जमा हो गई थी।
विज्ञापन
सड़क हादसे की सूचना मिलते ही सिटी कोतवाली पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने मृतक के शव को तत्काल अस्पताल भेज दिया। मृतक के परिजनों को भी इस दुखद घटना की जानकारी दे दी गई है। शव का पोस्टमार्टम कराया जाएगा। पुलिस ने मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है।
स्थानीय निवासियों ने क्षतिग्रस्त पुलिया को दुर्घटना का मुख्य कारण बताया। उनका कहना है कि प्रशासन को इसकी मरम्मत पर ध्यान देना चाहिए। लंबे समय से पुलिया की मरम्मत नहीं की गई है। इस कारण यह पुलिया जानलेवा साबित हो रही है। लोगों ने जल्द से जल्द पुलिया की मरम्मत की मांग की है।