{"_id":"6a24f9a7aa91d0e84f0d3da0","slug":"a-young-man-died-after-falling-from-a-pickup-truck-one-ear-was-severed-and-the-incident-occurred-when-he-became-entangled-in-a-tent-rope-while-transporting-centering-material-raigarh-news-c-1-1-noi1486-4367985-2026-06-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायगढ़ में दर्दनाक हादसा: टेंट की रस्सी गले में फंसी, पिकअप से गिरकर युवक की मौत; चालक पर केस दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायगढ़ में दर्दनाक हादसा: टेंट की रस्सी गले में फंसी, पिकअप से गिरकर युवक की मौत; चालक पर केस दर्ज
Sun, 07 Jun 2026 10:55 AM IST
रायगढ़ ब्यूरो
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
Published by: रायगढ़ ब्यूरो
Updated Sun, 07 Jun 2026 10:55 AM IST
सार
रायगढ़ के खरसिया क्षेत्र में सेंटरिंग का सामान लेकर लौट रहे युवक की टेंट की रस्सी गले में फंसने से दर्दनाक मौत हो गई। हादसे में उसका एक कान भी कट गया।
विज्ञापन
खरसिया थाना
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पिकअप वाहन में सेंटरिंग का सामान लाकर लौट रहे एक युवक की टेंट की रस्सी गले में फंसने से गिरकर मौत हो गई। हादसे में उसका एक कान भी कटकर अलग हो गया। यह घटना खरसिया थाना क्षेत्र की है।
मिली जानकारी के अनुसार, फुलबंधिया निवासी गोवर्धन प्रसाद सोनी ने खरसिया थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई है। उन्होंने बताया कि शनिवार सुबह करीब 10 बजे गांव निवासी नंद कुमार सोनी के पिकअप चालक सोनू डनसेना, उनके नाती वीरेंद्र सोनी, रुद्र कुर्रे और आयुष सोनी को लेकर बसनाझर सेंटरिंग का सामान लाने गया था।
वहां से सामान लोड कर सभी वापस लौट रहे थे। इसी दौरान बसनाझर की बस्ती में श्रीमद्भागवत कथा का आयोजन चल रहा था, जहां टेंट लगाया गया था। आरोप है कि पिकअप चालक तेज गति और लापरवाही से वाहन चला रहा था। इसी दौरान टेंट की रस्सी वीरेंद्र सोनी के गले में फंस गई, जिससे वह वाहन से नीचे गिर गया। हादसे में उसके गले में गंभीर चोट आई और उसका बायां कान कटकर अलग हो गया।
विज्ञापन
घटना के बाद उसे तत्काल नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने प्रारंभिक जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। फिलहाल, गोवर्धन प्रसाद सोनी की रिपोर्ट पर खरसिया पुलिस ने आरोपी चालक सोनू डनसेना के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।