फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raigarh News ›   A woman died during treatment after snake bite, five deaths so far IN Raigarh

Raigarh: सांप काटने के बाद उपचार के दौरान एक महिला की मौत, अब तक पांच की मौत

Fri, 04 Oct 2024 08:57 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: Digvijay Singh Updated Fri, 04 Oct 2024 08:57 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में जहरीले करैत सांप के काटने से रायगढ़ मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती एक महिला की उपचार के दौरान मौत हो जाने का मामला सामने आया है। जिले में चार माह के भीतर करैत सांप के काटने से अब तक 05 लोगों की मौत हो चुकी है।

विज्ञापन
A woman died during treatment after snake bite, five deaths so far IN Raigarh
सांप काटने से महिला की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में जहरीले करैत सांप के काटने से रायगढ़ मेडिकल कालेज अस्पताल में भर्ती एक महिला की उपचार के दौरान मौत हो जाने का मामला सामने आया है। जिले में चार माह के भीतर करैत सांप के काटने से अब तक 05 लोगों की मौत हो चुकी है। इस संबंध में मिली जानकारी के अनुसार रायगढ़ जिले के लैलूंगा थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले ग्राम राजाआमा निवासी चंद्रहास का विवाह एक साल पहले ही सामाजिक रीति रिवाज के साथ जयंती मंझवार 22 साल के साथ हुआ था।  महिला के परिजनों ने बताया कि 01 अक्टूबर की रात खाना खाने के बाद महिला अपने घर में सो रही थी इसी दौरान रात तकरीबन 10 बजे जहरीले सांप के काटते ही महिला की नींद खुल गई। सांप के काटने की जानकारी महिला ने अपने पति को दी। इस दौरान उन्होंने देखा कि उनके घर से एक जहरील करैत सांप निकल रहा था। 

विज्ञापन


उपचार के दौरान हुई मौत
परिजनों के द्वारा महिला को सबसे पहले घरघोड़ा अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया गया। जहां स्थिति में सुधार नही होनें के बाद उसे अगले दिन रायगढ़ मेडिकल कालेज अस्पताल में लाकर भर्ती कराया गया था जहां महिला का उपचार चल रहा था। इस बीच कल शाम तकरीबन 7 बजे महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। महिला की मौत के बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर पीएम पश्चात शव परिजनों को अंतिम संस्कार के लिये सौंप दिया है।  
विज्ञापन


चार माह में भीतर 05 की मौत
विदित रहे कि 04 माह के भीतर रायगढ़ जिले में सर्पदंश से अब तक 5 लोगों की मौत हो चुकी है। सर्पदंश से मरने वालों में चार रायगढ़ जिले के रहवासी है तो वहीं एक शक्ति जिले के डभरा थाना क्षेत्र का है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


1. पहली घटना 30 जुलाई को हुई थी जहां घरघोड़ा थाना क्षेत्र के बहिरकेला गांव में 15 साल बालिका की कैरत सांप के काटने से मौत हो गई थी।
2. दूसरी घटना 5 अगस्त की है जहां धरमजयगढ़ थाना क्षेत्र में 5 साल के बालक की मौत सर्पदंश से मौत हो गई थी।
3. तीसरी घटना 19 अगस्त को हुई थी जिसमें लैलूंगा थाना क्षेत्र में जमीन में सो रहे मां बेटी को जहरीले करैत सांप के ही काटा था जिसमें उपचार के दौरान बेटी की मौत हो जाने का मामला सामने आया था। 
4. चौथी घटना 25 सितंबर शक्ति जिले के डभरा थाना क्षेत्र के भोजपुर गांव में जहरीले करैत के काटने से एक युवती की मौत हो चुकी है।
 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed