फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raigarh News ›   A car hit a young man going to the field family members mourned after the incident in Raigarh

Raigarh: खेत जा रहे युवक को कार ने मारी टक्कर, घटना के बाद परिजनों में पसरा मातम

Tue, 03 Dec 2024 05:33 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: Digvijay Singh Updated Tue, 03 Dec 2024 05:33 PM IST
सार

रायगढ़ जिले में नाश्ता लेकर खेत जा रहे युवक की कार की ठोकर से मौत हो गई। इस घटना के बाद मृतक के शव का पीएम उपरात शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मामला पुसौर थाना क्षेत्र का है।

विज्ञापन
A car hit a young man going to the field family members mourned after the incident in Raigarh
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : istock

विस्तार

रायगढ़ जिले में नाश्ता लेकर खेत जा रहे युवक की कार की ठोकर से मौत हो गई। इस घटना के बाद मृतक के शव का पीएम उपरात शव परिजनों को सौंप दिया गया है। मामला पुसौर थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक पुसौर ब्लाक के ग्राम ओडेकेला का रहने वाला रामपाल सिदार खेती किसानी का काम करता है। इन दिनों ग्रामीण क्षेत्रों में धान कटाई जारी है। कल सुबह रामपाल गांव के किसी साव परिवार के यहां धान काटने गया हुआ था। इस दौरान रामपाल वहां काम कर रहे अन्य लोगों के लिये नाश्ता लेने पुसौर गया हुआ था। इस दौरान वहां से वापसी के दौरान ओडेकेला चैक के पास स्कार्पियो क्रमांक ओआर 23 बी 7555 के चालक ने तेज एवं लापरवाही पूर्वक वाहन चलाते हुए रामपाल को जोरदार ठोकर मार दिया। 

विज्ञापन


उपचार के दौरान हुई मौत
अचानक घटी इस दुर्घटना के बाद आसपास के लोगों ने घायल युवक को उपचार हेतु मेडिकल कालेज भेजते हुए घायल युवक के परिजनों को इस घटना से अवगत कराया था। बताया जा रहा है कि उपचार के दौरान कल शाम रामपाल सिदार की मौत हो गई। जिसके बाद आज दोपहर मृतक के शव का पोस्टमार्टम उपरांत शव परिजनों को सौंपकर आगे की कार्रवाई की जा रही है। 
विज्ञापन


कार चालक फरार
गांव के ग्रामीणों ने बताया कि रामपाल सिदार को ठोकर मारने के बाद स्कापियों चालक काफी समय तक मौके पर मौजूद था, परंतु घायल युवक को अस्पताल ले जाते ही मौका देखकर वह फरार हो गया है। फिलहाल पुलिस आरोपी चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर मामले को जांच में ले लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed