फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raigarh: Policemen who solve Raigarh bank robbery will get promotion

Raigarh: रायगढ़ बैंक डकैती सुलझाने वाले पुलिसकर्मियों को मिलेगा प्रमोशन, सैलरी इंक्रीमेंट और नगद पुरस्कार

Sat, 30 Sep 2023 06:48 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sat, 30 Sep 2023 06:48 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में बीते दिनों बैंक डकैती हुई थी। इस केस को रायगढ़ और बलरामपुर जिले की पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सुलझाया था। इन पुलिसकर्मियों को सीएम भूपेश बघेल ने सम्मान और विशेष प्रोत्साहन देने की बात कही है।

विज्ञापन
Raigarh: Policemen who solve Raigarh bank robbery will get promotion
सीएम भूपेश बघेल और रायगढ़ बैंक डकैती सुलझाने वाले पुलिसकर्मी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में बीते दिनों बैंक डकैती हुई थी। इस केस को रायगढ़ और बलरामपुर जिले की पुलिस ने 24 घंटे के भीतर सुलझाया था। इन पुलिसकर्मियों को सीएम भूपेश बघेल ने सम्मान और विशेष प्रोत्साहन देने की बात कही है। इन्हें आउट ऑफ टर्न प्रमोशन, सैलरी इंक्रीमेंट, नकद पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया जाएगा। बीते दिनों बिहार के गैंग ने रायगढ़ जिले के एक्सिस बैंक में करोड़ों रुपए की डकैती को अंजाम दिया गया था। इस पर पुलिस ने तुरंत एक्शन लिया है और 24 घंटे के भीतर ही रकम सहित आरोपियों को पकड़ा। 
विज्ञापन


छत्तीसगढ़ पुलिस ने इस डकैती को सुलझाने और बिहार के बैंक डकैती गैंग को पकड़ने के बाद छत्तीसगढ़ के पुलिस महानिदेशक अशोक जुनेजा की ओर से आउट ऑफ टर्न प्रमोशन, सैलरी इंक्रीमेंट, नकद पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र से सम्मानित करने की अनुशंसा की है। सीएम भूपेश बघेल ने यथावत स्वीकार करने की बात कही है ।
विज्ञापन


सीएम भूपेश ने कहा है कि छत्तीसगढ़ पुलिस अपनी पूरी कर्तव्यनिष्ठा के लिए काम कर रही है। उत्कृष्ट कार्यों का सम्मान उन्हें मिलना चाहिए। इस अवसर पर रायगढ़ जिले के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सदानंद कुमार और बलरामपुर जिले के पुलिस अधीक्षक लाल उमेद सिंह ने बैंक डकैती सुलझाने में शामिल पुलिस कर्मियों के साथ मुख्यमंत्री को धन्यवाद देते हुए उनका आभार प्रकट किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed