फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Rahul Gandhi will visit the chhattisgarh soon amidst the ongoing tussle between Bhupesh Baghel and Ts singh dev

छतीसगढ़ कांग्रेस: राहुल के सामने सीएम बघेल देंगे अपने कामों का प्रेजेंटेशन, विधायक जुटाकर शक्ति प्रदर्शन की भी तैयारी!

Tue, 31 Aug 2021 12:32 PM IST
Rahul Sampal राहुल संपाल
Updated Tue, 31 Aug 2021 12:32 PM IST
सार

जानकारी के अनुसार, दिल्ली से लौटने के बाद सीएम बघेल ने उनके साथ लौटे सभी विधायकों को रायपुर में ही रोका और राहुल गांधी के दौरे को लेकर चर्चा भी की। इस बैठक में शामिल बस्तर क्षेत्र के विधायकों ने सीएम को सुझाव दिया कि पूर्व अध्यक्ष को क्षेत्र में की जा रही कॉफी और पपीते की खेती दिखाई जाए...

विज्ञापन
Rahul Gandhi will visit the chhattisgarh soon amidst the ongoing tussle between Bhupesh Baghel and Ts singh dev
भूपेश बघेल और टीएस सिंह देव के साथ राहुल गांधी - फोटो : Agency (File Photo)

विस्तार

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में जारी खींचतान और राज्य में नेतृत्व परिवर्तन की चर्चा के बीच पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी जल्द ही प्रदेश का दौरा करेंगे। हाल ही में राज्य के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने दिल्ली में मुलाकात के दौरान उन्हें छत्तीसगढ़ आने का न्यौता दिया है। बघेल ने राजधानी रायपुर पहुंचते ही राहुल गांधी के दौरे को लेकर तैयारी शुरू कर दी हैं।

विज्ञापन


अमर उजाला को मिली जानकारी के अनुसार, रायपुर पहुंचने के साथ ही बघेल राहुल गांधी की दौर की तैयारियों में जुट गए हैं। उन्होंने सीएम हाउस में बस्तर के विधायकों सहित पार्टी के बड़े नेताओं की बैठक की। इस दौरान उन्होंने सभी नेताओं से चर्चा की कि अगर राहुल गांधी बस्तर जाते है तो उन्हें वहां राज्य सरकार की सफल योजनाओं के बारे में बताया जाए।

विज्ञापन

दिल्ली से आने के बाद सीएम ने रोका विधायकों को

जानकारी के अनुसार, दिल्ली से लौटने के बाद सीएम बघेल ने उनके साथ लौटे सभी विधायकों को रायपुर में ही रोका और राहुल गांधी के दौरे को लेकर चर्चा भी की। इस बैठक में शामिल बस्तर क्षेत्र के विधायकों ने सीएम को सुझाव दिया कि पूर्व अध्यक्ष को क्षेत्र में की जा रही कॉफी और पपीते की खेती दिखाई जाए। इसके अलावा किसानों के लिए चलाई जा रही योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया जाए। दौर में राहुल की आदिवासियों और किसानों से भी मुलाकात कराने की तैयारी की जा रही है। बैठक में सीएम ने सभी विधायकों से अपने क्षेत्रों में लौटकर गांधी के दौरे की तैयारियों में जुटने के भी निर्देश दिए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन


नेतृत्व परिवर्तन की चर्चा की बीच दिल्ली आए छत्तीसगढ़ कांग्रेस के 50 से ज्यादा विधायकों की राहुल गांधी से मुलाकात नहीं हो सकी थी। इसलिए बस्तर समेत अन्य क्षेत्र के विधायक चाहते हैं कि वे सभी राहुल गांधी से मिलकर एक बार अपनी बात उनके सामने रखें। विधायक राहुल गांधी के दौरे के दौरान भूपेश बघेल के समर्थन में शक्ति प्रदर्शन में भी शामिल हो सकते हैं।

सितंबर के पहले सप्ताह में आ सकते हैं राहुल

अमर उजाला को मिली जानकारी के अनुसार, राहुल गांधी का छत्तीसगढ़ दौरा अभी अंतिम रूप से फाइनल नहीं हुआ हैं। प्रदेश संगठन की तरफ से राहुल गांधी के दौरे को लेकर कोई कार्यक्रम भेजा नहीं गया है। उनके दौरे का कार्यक्रम पार्टी हाईकमान ही जारी करेगी। ऐसे में दौरा थोड़ा आगे पीछे होने की संभावना भी जताई जा रही है। गांधी के दौरे से पहले शीर्ष नेतृत्व कुछ वरिष्ठ नेताओं को रायपुर भी भेज सकता है।  

सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस नेता राहुल गांधी सितंबर माह के पहले सप्ताह में छत्तीसगढ़ का दौरा कर सकते है। कांग्रेस संगठन ने भी बस्तर समेत अन्य जिला अध्यक्षों को निर्देश दिया है कि वे राहुल गांधी के दौरे की तैयारियों में जुट जाएं। सभी को साफ कहा गया है कि राहुल गांधी का दौरे को खास बनाना है इसलिए जो भी जरूरी काम हैं वह समय रहते ही पूरा कर लें।

गौरतलब है कि हाल ही में सीएम बघेल ने कहा था कि राहुल गांधी अगले हफ्ते छत्तीसगढ़ दौरे पर आएंगे। वे यहां आकर छत्तीसगढ़ मॉडल देखेंगे। कांग्रेस के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष छत्तीसगढ़ के जो विकास के कार्य हैं, उसे लेकर पूरे भारत में जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed