फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   rahul calls bjp champion on corruption

राहुल गरजे, कहा भाजपा 'भ्रष्टाचार की वर्ल्ड चैंपियन'

Fri, 08 Nov 2013 02:25 PM IST
अमर उजाला, दिल्ली
अमर उजाला, दिल्ली Updated Fri, 08 Nov 2013 02:25 PM IST
विज्ञापन
rahul calls bjp champion on corruption

छत्तीसगढ़ में आज लगातार दूसरे रोज भी सियासी पारा गर्म रहा और आज बारी थी कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी के भाजपा पर बरसने की। और अपने राजनीतिक विरोधियों पर हमला बोलने में उन्होंने जरा परहेज नहीं दिखाया।

विज्ञापन


राहुल गांधी ने भाजपा और नरेंद्र मोदी के आरोपों का जवाब देते हुए कहा, "वो कहते हैं कि हम जवाब नहीं देते। यह गलत है। कोई भी जवाब मांग सकता है। किसी भी चीज पर मांग सकता है। हमने सवाल पूछने के लिए आरटीआई का हथियार दिया है।"
विज्ञापन


उन्होंने कहा, "वो भ्रष्टाचार का मुद्दा उठाते हैं, जबकि खुद भ्रष्टाचार के वर्ल्ड चैंपियन है। छत्तीसगढ़ का हाल देख लीजिए। यहां राज्य अमीर होता जा रहा है और जनता गरीब।"
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल ने कहा कि कांग्रेस अधिकार की राजनीति करती है। उसने शिक्षा का अधिकार, भोजन का अधिकार दिया। इनमें अधिकार शब्द इसलिए रखा गया, ताकि यह सभी के लिए बना रहे। नौकरशाही तय न करे।

रमन सिंह सरकार को निशाने पर लेते हुए उन्होंने कहा, "हम आपको रोजगार यहां देंगे। सत्ता यहां देंगे। फिलहाल हालत यह है कि सारे अधिकार मुख्यमंत्री के पास हैं, वह जो कहते हैं, वही होता है। लेकिन हम सत्ता जनता के हाथों में सौंपना चाहते हैं।"

राहुल ने कहा, "भाजपा आतंकवाद का मुद्दा उठाती है, लेकिन सीआरपीएफ जवानों के मरने पर चुप्पी साधे रहती है। प्रदेश कांग्रेस का पूरा नेतृत्व खत्म कर दिया गया, लेकिन राज्य सरकार ने जिम्मेदारी लेने से पल्ला झाड़ लिया।"

कांग्रेसी नेताओं पर हमले का जिक्र करते हुए उन्होंने आगे कहा कि नंद कुमार पटेल छत्तीसगढ़ के सीएम बनने जा रहे थे। उन्होंने कहा, "मैं जानता हूं उन्हें सीएम बनने से कोई नहीं रोक सकता था। रोकने का एक ही तरीका था। तरीका था उन्हें मार दिया जाए। और वही किया गया।"


आदिवासियों पर डोरे डालते हुए कांग्रेस उपाध्यक्ष ने कहा, "जल, जंगल और जमीन पर आपका अधिकार है। यह सही है कि विकास की जरूरत है। लेकिन क्या जमीन के बदले सही पैसा दिया गया। हम ऐसा ही करेंगे। जमीन के अधिकार के तहत ऐसा होगा। बाजार भाव से चार गुना पैसा दिया जा रहा है। जिसकी जमीन है, उसे मुजावजा मिलता है, साथ ही उसे भी मिलता है जो उस जमीन पर काम करता है।"

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed