{"_id":"6a8713b6703b3637650deee7","slug":"question-paper-leaked-at-indira-gandhi-agricultural-university-went-viral-two-hours-before-exam-in-raipur-2026-08-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raipur News: इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में प्रश्नपत्र लीक, परीक्षा से दो घंटे पहले वायरल हुआ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raipur News: इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में प्रश्नपत्र लीक, परीक्षा से दो घंटे पहले वायरल हुआ
Thu, 20 Aug 2026 08:20 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Thu, 20 Aug 2026 08:20 PM IST
सार
रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में एंटोमोलॉजी विषय की सेमेस्टर परीक्षा का प्रश्नपत्र परीक्षा शुरू होने से दो घंटे पहले ही सोशल मीडिया पर प्रसारित हो गया।
विज्ञापन
इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय रायपुर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
रायपुर स्थित इंदिरा गांधी कृषि विश्वविद्यालय में एंटोमोलॉजी विषय की सेमेस्टर परीक्षा का प्रश्नपत्र परीक्षा शुरू होने से दो घंटे पहले ही सोशल मीडिया पर प्रसारित हो गया। यह परीक्षा सुबह 10:00 बजे होनी थी, लेकिन सुबह करीब 8:00 बजे ही प्रश्नपत्र विभिन्न सोशल मीडिया मंचों पर देखा गया। हालांकि, विश्वविद्यालय प्रशासन का कहना है कि वायरल प्रश्नपत्र वास्तविक है या नहीं, इसकी पुष्टि जांच के बाद ही संभव हो सकेगी।
परीक्षा से ठीक पहले प्रश्नपत्र लीक होने की सूचना मिलते ही विद्यार्थियों में गहरी नाराजगी और असंतोष फैल गया। परीक्षार्थियों ने परीक्षा प्रणाली की निष्पक्षता तथा पारदर्शिता पर गंभीर सवाल उठाते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग की है।
विश्वविद्यालय परिसर में सुबह परीक्षा से पहले ही प्रश्नपत्र प्रसारित होने की खबर तेजी से फैली, जिससे परीक्षार्थियों के बीच चर्चाओं का दौर शुरू हो गया। विद्यार्थियों का आरोप है कि समय से पहले प्रश्नपत्र कुछ लोगों तक पहुंच जाने से ईमानदारी से तैयारी करने वाले छात्रों के साथ असमानता और अन्याय की स्थिति उत्पन्न होती है। विद्यार्थियों ने विश्वविद्यालय प्रशासन को ज्ञापन सौंपकर मांग की है कि पड़ताल की जाए कि प्रश्नपत्र सोशल मीडिया तक कैसे पहुंचा।
विज्ञापन
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की रायपुर इकाई के प्रतिनिधियों ने एंटोमोलॉजी विषय की परीक्षा को तुरंत रद्द करने और इसे दोबारा करने की मांग की है। छात्र संगठन का कहना है कि यदि परीक्षा से पहले प्रश्नपत्र बाहर आया है, तो सभी परीक्षार्थियों के साथ समान व्यवहार सुनिश्चित करने के लिए प्रक्रिया की समीक्षा जरूरी है। परिषद ने मामले में उच्च स्तरीय जांच कराने और दोषियों पर कड़ी कार्रवाई करने पर जोर दिया है