{"_id":"6811ea8722b79ebdce04a17d","slug":"psychologists-will-free-students-from-mental-stress-before-exam-results-helpline-service-started-in-cg-2025-04-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG: परीक्षा परिणाम से पहले छात्रों को मानसिक तनाव से मुक्त करेंगे मनोवैज्ञानिक, माशिमं की हेल्पलाइन सेवा शुरू","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG: परीक्षा परिणाम से पहले छात्रों को मानसिक तनाव से मुक्त करेंगे मनोवैज्ञानिक, माशिमं की हेल्पलाइन सेवा शुरू
Wed, 30 Apr 2025 02:47 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Wed, 30 Apr 2025 02:47 PM IST
सार
बोर्ड परीक्षा परिणाम से पहले छात्रों में मानसिक तनाव बढ़ते जाता है। इस तनाव से मुक्त करने के लिए छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने हेल्पलाइन सेवा शुरू की है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
बोर्ड परीक्षा परिणाम से पहले छात्रों में मानसिक तनाव बढ़ते जाता है। इस तनाव से मुक्त करने के लिए छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने हेल्पलाइन सेवा शुरू की है। इसके तहत क्लीनिकल मनोवैज्ञानिक, काउंसलर और करियर गाइडेंस विशेषज्ञ की ओर से विद्यार्थियों के मानसिक तनाव को दूर करने और करियर चयन से संबंधित मार्गदर्शन दिए जाएंगे। छात्र प्रति दिन सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक और दोपहर 2 बजे से शाम 5:00 बजे तक हेल्पलाइन नंबर पर संपर्क कर सकेंगे।
वार्षिक परीक्षा का परिणाम घोषित होने से पहले विद्यार्थियों के मानसिक तनाव को दूर करने, करियर चयन, पुनर्मूल्यांकन और पुनर्गणना से संबंधित मार्गदर्शन के लिए विशेष हेल्पलाइन सेवा शुरू की है। मंडल सचिव पुष्पा साहू के निर्देश पर यह हेल्पलाइन सेवा 29 अप्रैल से टोल फ्री नंबर 18002334363 पर उपलब्ध है।
इस हेल्पलाइन का उद्देश्य परीक्षा परिणाम को लेकर विद्यार्थियों में उत्पन्न मानसिक दबाव को कम करना तथा उन्हें सही दिशा में मार्गदर्शन देना है। इस पहल में क्लीनिकल मनोवैज्ञानिक, काउंसलर, करियर गाइडेंस विशेषज्ञ, मंडल के अधिकारी और सहायक प्राध्यापक विद्यार्थियों को सहयोग प्रदान कर रहे हैं।
विज्ञापन
मंडल के हेल्पलाइन समय-सारणी के अनुसार, यह सेवा प्रतिदिन दो सत्रों में संचालित होगी। सुबह 10:30 बजे से दोपहर 1:30 बजे तक और दोपहर 2:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक। आज पहले दिन इस सेवा में क्लीनिकल साइकोलॉजिस्ट डॉ. प्रीति कुमारी साहू, अरुणा जैन एवं सहायक प्राध्यापक मनीषी सिंह द्वारा विद्यार्थियों को मार्गदर्शन दिया गया।