फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Priyanka Gandhi will visit to Chhattisgarh: big election meeting in Bhilai on 21 September

छत्तीसगढ़ आएंगी प्रियंका गांधी: 21 सितंबर को भिलाई में करेंगी बड़ी चुनावी सभा, मल्लिकार्जुन का दौरा 28 को

Tue, 19 Sep 2023 06:36 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Tue, 19 Sep 2023 06:36 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव होने में महज ढाई महीने ही शेष बचे हैं। ऐसे में कांग्रेस की बड़ी चुनावी सभाएं होने वाली हैं। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी 21 सितंबर को छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगी।

विज्ञापन
Priyanka Gandhi will visit to Chhattisgarh: big election meeting in Bhilai on 21 September
कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी, कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव होने में महज ढाई महीने ही शेष बचे हैं। ऐसे में कांग्रेस की बड़ी चुनावी सभाएं होने वाली हैं। कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी 21 सितंबर को छत्तीसगढ़ दौरे पर रहेंगी। वो भिलाई में बड़ी चुनावी सभा करेंगी। यहां पर आयोजित महिला समृद्धि सम्मेलन में शिरकत करेंगी। प्रदेश की 98 लाख से ज्यादा महिला वोटर्स को साधेंगी। दूसरी ओर कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे चौथी बार छत्तीसगढ़ आएंगे। 

विज्ञापन


इससे पहले खड़गे नवा रायपुर में कांग्रेस के 85वें राष्ट्रीय अधिवेशन में, जांजगीर-चांपा में आयोजित भरोसे का सम्मेलन और हाल ही में राजनांदगांव में हुए भरोसे का सम्मेलन में आए थे। जांजगीर चांपा और राजनांदगांव और में उनकी चुनावी सभाएं एसटी, एससी और ओबीसी वर्ग को केंद्रित कर कराई गई थी। क्योंकि इन दोनों जगहों पर एसटी, एससी वर्ग का अच्छा खासा प्रभुत्व है। अब चौथी  बार बलौदाबाजार में भरोसे का सम्मेलन कराने का तैयारी चल रही है। तीसरी ओर कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी का भी दौरा प्रस्तावित था, लेकिन फिलहाल किसी वजह से टल गया है। जल्द ही इसे लेकर कार्यक्रम तय होगा। 
विज्ञापन


महिला वोटर्स को लेकर कर सकती है बड़ा एलान 
कांग्रेस भिलाई के जयंती स्टेडियम में महिला समृद्धि सम्मेलन का आयोजन करेगी। यहां पर करीब डेढ़ लाख से ज्यादा महिलाओं की भीड़ जुटाने की तैयारी चल रही है। इसके लिए कांग्रेस के सीनियर और जूनियर नेताओं को भीड़ जुटाने का टारगेट दिया गया है। इस बार के विधानसभा चुनाव पुरुषों के मुकाबले में महिला वोटर्स की संख्या ज्यादा है। इस वजह से महिला मतदाता पर कांग्रेस की नजर है। इसी को ध्यान में रखकर भिलाई में महिला समृद्धि सम्मेलन कराया जा रहा है। सूत्रों के अनुसार, कांग्रेस की घोषणा पत्र जारी होने से पूर्व प्रियंका गांधी भिलाई में महिला वोटर्स को लेकर बड़ा एलान भी कर सकती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रियंका गांधी की सभा भिलाई में ही क्यों? 
सबसे बड़ा सवाल ये है कि कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की चुनावी सभा दुर्ग जिले के भिलाई में ही क्यों कराई जा रही है?
इसके पीछे भी बड़ा राजनीतिक उद्देश्य और दूरदर्शी योजना है। प्रदेश का दुर्ग जिला वीआईपी सीटों का गढ़ है। यहां से सीएम भूपेश बघेल सहित 5 मंत्रियों का गृह जिला दुर्ग है। इसमें दुर्ग संभाग को भी जोड़ दिया जाए, तो 6 दिग्गज नेताओं संख्या हो जाती है। क्योंकि दुर्ग जिले के पाटन विधानसभा से सीएम भूपेश बघेल, दुर्ग-ग्रामीण से गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू, बेमेतरा जिले के साजा विधानसभा से कृषि मंत्री रविन्द्र चौबे, कवर्धा से वन मंत्री मोहम्मद अकबर, अहिवारा से पीएचई मंत्री रुद्र कुमार गुरु और डौंडीलोहारा से महिला एवं बाल विका मंत्री अनिला भेड़िया शामिल हैं। यही वजह है भिलाई में ही कांग्रेस की राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी की सभा कराई जा रही है। 

फैक्ट फाइल

  • कुल मतदाता: 1.97 करोड़
  • पुरुष मतदाता: 98.2 लाख
  • महिला मतदाता:  98.5 लाख
  • दिव्यांग: 1.47 लाख
  • थर्ड जेंडर: 762 

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed