फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   President Ram Nath Kovind in Chhattisgarh on two day visit

झारखंड के बाद दो दिवसीय दौरे पर छत्तीसगढ़ पहुंचे राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद

Sun, 01 Mar 2020 02:14 PM IST
देव कश्यप पीटीआई, रायपुर
पीटीआई, रायपुर Published by: देव कश्यप Updated Sun, 01 Mar 2020 02:14 PM IST
विज्ञापन
President Ram Nath Kovind in Chhattisgarh on two day visit
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद (फाइल फोटो) - फोटो : Twitter

राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद छत्तीसगढ़ के दो दिवसीय दौरे पर रविवार को रायपुर पहुंचे हैं। छत्तीसगढ़ के राज्यपाल ‎अनुसुइया उइके, मुख्यमंत्री समेत वरिष्ठ अधिकारियों ने स्वामी विवेकानंद हवाईअड्डे पर राष्ट्रपति का स्वागत किया।

विज्ञापन


राज्य के वरिष्ठ अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रपति कोविंद पूर्वाह्न साढ़े 11 बजे भारतीय वायुसेना के विमान से रायपुर हवाईअड्डा पहुंचे, जहां राज्यपाल अनुसूइया उइके, मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, मुख्य सचिव आरपी मंडल और पुलिस महानिदेशक डीएम अवस्थी सहित अन्य गणमान्य नागरिकों ने उनका स्वागत किया।
विज्ञापन


स्वागत के बाद राष्ट्रपति हेलीकॉप्टर से बिलासपुर के लिए रवाना हो गए। अधिकारियों ने बताया कि राष्ट्रपति बिलासपुर के गुरु घासीदास विश्वविद्यालय में दो मार्च को सुबह 10 बजे से दीक्षांत समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद वह बिलासपुर से हेलीकॉप्टर से दोपहर 12 बजे स्वामी विवेकानंद हवाईअड्डा पहुंचेंगे और यहां से अपराह्न 12:10 बजे भारतीय वायुसेना के विमान से दिल्ली के लिए रवाना हो जाएंगे। राज्य में राष्ट्रपति के प्रवास को देखते हुए सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


राष्ट्रपति रविवार को ही झारखंड के दो दिवसीय दौरे के बाद तीसरे दिन सुबह राष्ट्रपति छत्तीसगढ़ के लिए रवाना हुए थे। झारखंड से जाते हुए राष्ट्रपति ने ट्वीट कर लोगों का धन्यवाद किया। उन्होंने लिखा, 'जोहार झारखंड! भगवान बिरसा मुंडा की धरती से विदा लेते हुए, मैं झारखंड की राज्यपाल, मुख्यमंत्री और प्रशासन तथा सबसे बढ़कर इस राज्य के स्नेही और मित्रतापूर्ण निवासियों के आतिथ्य के लिए धन्यवाद व्यक्त करता हूं। मेरी कामना है कि झारखंड प्रगति की नई ऊंचाइयां प्राप्त करें।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed