{"_id":"63f71fa59a75ff604a0ecc3c","slug":"prerna-win-two-titles-of-mrs-universe-2022-23-2023-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: भिलाई की प्रेरणा ने यूरोप में जीता मिसेज यूनिवर्स का दो खिताब, स्वागत में सांसद विजय ने गाए ये गीत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: भिलाई की प्रेरणा ने यूरोप में जीता मिसेज यूनिवर्स का दो खिताब, स्वागत में सांसद विजय ने गाए ये गीत
Thu, 23 Feb 2023 01:41 PM IST
ललित कुमार सिंह
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
Published by: ललित कुमार सिंह
Updated Thu, 23 Feb 2023 01:41 PM IST
सार
भिलाई की प्रेरणा धाबर्डे ने मिसेज यूनिवर्स 2022 -23 प्रतियोगिता में यूरोपियन देश बल्गारिया की राजधानी सोफिया से दो खिताब अपने नाम किए।
विज्ञापन
भिलाई की प्रेरणा ने यूरोप में जीता मिसेज यूनिवर्स का दो खिताब
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
भिलाई की प्रेरणा धाबर्डे ने मिसेज यूनिवर्स 2022 -23 प्रतियोगिता में यूरोपियन देश बल्गारिया की राजधानी सोफिया से दो खिताब अपने नाम किए। मातृभूमि लौटने पर प्रेरणा धाबर्डे का पांच सौ से अधिक छत्तीसगढ़वासियों ने रायपुर एयरपोर्ट से लेकर भिलाई के तालपुरी निवास स्थान तक शानदार स्वागत किया गया। जगह-जगह होर्डिंग, बैनर और कट आउट लगाए गए थे।
विज्ञापन
बैंड बाजा और 40 गाड़ियों का काफिला एयरपोर्ट से खुली गाड़ी में पटाखों आतिशबाजी के साथ रायपुर चौक ,कुम्हारी और पावर हाउस चौक भिलाई में रुका। जहां विभिन्न समाज व संगठनों के प्रतिनिधियों ने मिसेज यूनिवर्स का स्वागत किया। पॉवर हाउस चौक पर डॉ बाबासाहेब आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। विभिन्न समाज, समितियों और जाति धर्म के लोगों ने उन्हें छत्तीसगढ़ का और भारत का गौरव कहा। श्रमिक परिवारों ने नाच गाकर स्वागत किया।
विज्ञापन
सांसद बघेल ने सुनाया अपना पसंदीदा गीत
तालपुरी स्थित धाबर्डे निवास में दुर्ग सांसद विजय बघेल ने पहुंचकर प्रेरणा को बधाई दी। छत्तीसगढ़ और भारत का गौरव बढ़ाने के लिए आशीर्वाद दिया और अपना पसंदीदा गीत "चांद सी महबूबा हो मेरी" भी सुनाया। रिसाली नगर निगम महापौर शशि सिन्हा ने यहां पंहुच प्रेरणा धाबर्डे से मिलकर इस उपलब्धि के लिए बधाई दी और इस उपलिब्ध को भारतीय नारी शक्ति और सौंदर्य का सम्मान बताया। प्रेरणा धाबर्डे ने आए सभी लोगों का दिल से शुक्रिया अदा किया।
विज्ञापन