फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Preparations in full swing for Priyanka Gandhi meeting in kanker

छत्तीसगढ़ : आज कांकेर दौरे पर रहेंगी प्रियंका गांधी, नक्सल प्रभावित इलाके को देंगी विकास कार्यों की सौगात

Fri, 06 Oct 2023 01:33 AM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर
अमर उजाला नेटवर्क, कांकेर Published by: श्याम जी. Updated Fri, 06 Oct 2023 01:33 AM IST
सार

प्रियंका गांधी के स्वागत के लिए कांकेर में जोरों से तैयारियां की गई हैं। विधानसभा चुनाव से पहले उत्तर बस्तर के इलाके में प्रियंका गांधी की सभा बेहद अहम मानी जा रही है।

विज्ञापन
Preparations in full swing for Priyanka Gandhi meeting in kanker
प्रियंका गांधी की सभा से पहले की तैयारी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कांग्रेस राष्ट्रीय महासचिव प्रियंका गांधी 6 अक्तूबर यानी शुक्रवार को छत्तीसगढ़ के कांकेर आ रही हैं। प्रियंका गांधी के आने से पहले तैयारियां की गई हैं। यहां वह गोविंदपुर स्थित मैदान में नगरीय निकाय एवं पंचायती राज महासम्मेलन में शामिल होंगी। उनके साथ प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व कांग्रेस के तमाम दिग्गज नेता मौजूद होंगे। इस दौरान 866 करोड़ रुपये के 518 विकास कार्यो का भूमिपूजन एवं लोकार्पण किया जाएगा। 

विज्ञापन


विज्ञापन


विधानसभा चुनाव से पहले उत्तर बस्तर के इलाके में प्रियंका गांधी की सभा बेहद अहम मानी जा रही है। कार्यक्रम की भव्यता को देखकर लग रहा है कि इस कार्यक्रम में लाखों लोग शामिल होंगे। नक्सल प्रभावित इलाका होने के कारण सुरक्षा के भी पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। कांकेर एसपी दिव्यांग पटेल ने बताया कि कार्यक्रम को लेकर उन्होंने तमाम प्रकार की सुरक्षा के लिए पूरी तैयारी कर ली हैं। चप्पे-चप्पे पर पुलिस के जवानों को तैनात किए गए हैं। इसके अलावा कार्यक्रम स्थल व आसपास में महिला पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed