फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Preparations for Census-2027 accelerate in CG, 6-month ban on transfer of trained officers and employees

सीजी: छत्तीसगढ़ में जनगणना-2027 की तैयारी तेज, प्रशिक्षित अधिकारियों-कर्मचारियों के तबादले पर 6 महीने की रोक

Tue, 03 Nov 2026 02:24 PM IST
अमन कोशले न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Tue, 03 Nov 2026 02:24 PM IST
सार

छत्तीसगढ़ सरकार ने जनगणना-2027 की तैयारियों के बीच प्रशिक्षित अधिकारियों और कर्मचारियों के तबादले पर 6 महीने या जनगणना कार्य पूरा होने तक रोक लगा दी है।

विज्ञापन
Preparations for Census-2027 accelerate in CG, 6-month ban on transfer of trained officers and employees
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

छत्तीसगढ़ सरकार ने राष्ट्रीय जनगणना-2027 की तैयारियों को देखते हुए राज्य के प्रशासनिक अमले के संबंध में एक महत्वपूर्ण निर्णय लिया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने जनगणना कार्य में तैनात तथा प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके अधिकारियों और कर्मचारियों के स्थानांतरण पर आगामी छह महीने के लिए रोक लगा दी है। सरकार का मानना है कि जनगणना जैसा महत्वपूर्ण और संवेदनशील कार्य निर्बाध रूप से पूरा होना आवश्यक है। इसी मकसद से यह कदम उठाया गया है ताकि प्रशिक्षण प्राप्त कर्मचारी अपने निर्धारित स्थान पर रहकर दायित्व निभा सकें।
विज्ञापन

 

सामान्य प्रशासन विभाग के आदेश के अनुसार यह व्यवस्था अगले छह महीने अथवा जनगणना कार्य पूर्ण होने तक लागू रहेगी। दोनों में से जो भी अवधि पहले समाप्त होगी, उसी सीमा तक यह रोक प्रभावी मानी जाएगी। जनगणना प्रक्रिया में किसी भी प्रकार का प्रशासनिक व्यवधान रोकने के लिए राज्य सरकार ने यह कड़े दिशा-निर्देश जारी किए हैं। यदि अभियान के बीच में अधिकारियों या कर्मचारियों का स्थानांतरण होता है, तो इससे प्रशिक्षण प्रक्रिया, जिम्मेदारी निर्धारण और मैदानी कामकाज गंभीर रूप से प्रभावित हो सकता है। इसी आशंका को ध्यान में रखते हुए सरकार ने यह सुनिश्चित किया है कि प्रशासनिक अमला निरंतर अपने पद पर बना रहे।

विज्ञापन

 

राज्य सरकार ने स्पष्ट किया है कि यह निर्देश सभी सरकारी कर्मचारियों पर लागू होने वाला सामान्य तबादला प्रतिबंध नहीं है। यह विशेष आदेश केवल उन्हीं अधिकारियों और कर्मचारियों पर लागू होगा, जिन्हें जनगणना-2027 के कार्यों के संपादन का दायित्व दिया गया है और जो इसके लिए विशेष प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके हैं। इसमें जिला प्रशासन, अनुविभाग और तहसील स्तर पर जनगणना से जुड़ी महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां संभालने वाले अधिकारी तथा कर्मचारी प्रत्यक्ष रूप से शामिल हैं। प्रशासनिक निरंतरता बनाए रखने के लिए इन सभी कर्मियों का वर्तमान पदस्थापना स्थल पर बने रहना अनिवार्य कर दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

सामान्य प्रशासन विभाग ने परिपत्र के माध्यम से शासन के सभी विभागों के भारसाधक सचिवों, संभागायुक्तों और जिला कलेक्टरों को आवश्यक दिशा-निर्देश प्रेषित किए हैं। छत्तीसगढ़ राज्य में जनगणना-2027 की प्रारंभिक तैयारियां तेजी से संचालित हो रही हैं। जनगणना के दूसरे चरण का आयोजन जनवरी और फरवरी, 2027 में किया जाना तय हुआ है। इसके संपादन हेतु जिला, अनुविभाग तथा तहसील स्तर पर नियुक्त कर्मचारियों को लगातार प्रशिक्षित करने का काम जारी है, जिससे जनगणना कार्य बिना किसी बाधा के समयबद्ध तरीके से पूरा हो सके।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed