फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Poster competition on World Environment Day in Raipur, more than 450 children participated

CG: रायपुर में विश्व पर्यावरण दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता, 450 से अधिक बच्चों ने लिया भाग, ये बने प्रथम विजेता

Fri, 06 Jun 2025 02:01 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Fri, 06 Jun 2025 02:01 PM IST
सार

विश्व पर्यावरण दिवस पर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल की ओर से पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का विषय 'प्लास्टिक प्रदूषण, दुष्प्रभाव और समाधान' रखा गया था।

विज्ञापन
Poster competition on World Environment Day in Raipur, more than 450 children participated
रायपुर में विश्व पर्यावरण दिवस पर पोस्टर प्रतियोगिता - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विश्व पर्यावरण दिवस पर छत्तीसगढ़ पर्यावरण संरक्षण मंडल की ओर से पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता का विषय 'प्लास्टिक प्रदूषण, दुष्प्रभाव और समाधान' रखा गया था। इस अवसर पर विभिन्न स्कूलों और महाविद्यालयों से कुल 450 बच्चों ने भाग लिया।
विज्ञापन


पोस्टर प्रतियोगिता को चार आयु वर्गों में विभाजित किया गया था, पहला वर्ग (12 वर्ष तक), दूसरा वर्ग (13 से 17 वर्ष), तीसरा वर्ग (18 से 21 वर्ष) एवं चौथा वर्ग (दिव्यांग जन)। प्रतियोगिता में लगभग 300 बच्चों ने रंगों के माध्यम से प्लास्टिक प्रदूषण के दुष्प्रभावों और समाधान को प्रभावशाली ढंग से प्रस्तुत किया।
विज्ञापन


पोस्टर प्रतियोगिता में 12 वर्ष तक आयु वर्ग में प्रथम लेहक बडोले, द्वितीय अथर्व पटोदिया तृतीय आराध्या प्रियदर्शिनी ने अपना स्थान बनाया। इसी प्रकार आयु वर्ग 13 से 17 वर्ष तक में  प्रथम स्थान योगिता वर्मा, द्वितीय स्थान अन्वेषा रॉय और तृतीय स्थान कैवल्य प्रिया साहू ने प्राप्त किया। इसी प्रकार आयु वर्ग 18 से 21 तक में प्रथम उत्कर्ष पटेल, द्वितीय रूबी धृतलहरे, तृतीय कामेश चन्द्राकर रहे। पोस्टर प्रतियोगिता हेतु दिव्यांग श्रेणी से प्रथम लवली खुटियारे, द्वितीय कु. पूजा एवं तृतीय स्थान पर प्रणीत सरकार रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


प्रतिभागियों को आकर्षक नगद पुरस्कार प्रदान किए गए। कार्यक्रम में उद्योग प्रतिनिधि, पर्यावरण संरक्षण मंडल के अधिकारीगण, शिक्षकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed