फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Politics on Prohibition: CG BJP Mahila Morcha protest against minister Mohammad Akbar bungalow

रायपुर: BJP महिला मोर्चा ने मंत्री के बंगले का किया घेराव, कहा- कांग्रेस ने गंगाजल लेकर खाई झूठी कसम

Thu, 13 Jul 2023 07:01 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Thu, 13 Jul 2023 07:01 PM IST
सार

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने गुरुवार को शराबबंदी को लेकर दिए गए एक बयान के मद्देनजर प्रदेश सरकार के मंत्री मोहम्मद अकबर के खिलाफ भारत माता चौक पर आंदोलन कर रैली निकाली और उनके निवास का घेराव किया।

विज्ञापन
Politics on Prohibition: CG BJP Mahila Morcha protest against minister Mohammad Akbar bungalow
भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने मंत्री मोहम्मद अकबर निवास का घेराव किया - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा ने गुरुवार को शराबबंदी को लेकर दिए गए मंत्री मोहम्मद अकबर के बयान के खिलाफ भारत माता चौक रायपुर में आंदोलन कर रैली निकाली। मंत्री के बंगले का घेराव किया। बीेजेपी महिला मोर्चा ने मंत्री अकबर के उस बयान पर कड़ा ऐतराज जताया है, जिसमें मंत्री अकबर ने कहा था कि ‘हमने शराबबंदी के लिए गंगाजल की कसम नहीं खाई है, हमने कर्जा माफी के लिए गंगाजल की कसम खाई थी।’ मंत्री अकबर के बयान को पूरे प्रदेश की महिलाओं का घोर अपमान बताते हुए महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष राजपूत ने मंत्री अकबर से अपने इस कथन के लिए मातृ-शक्ति से बिना शर्त क्षमायाचना करने की मांग की है।

विज्ञापन


विज्ञापन


भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष शालिनी राजपूत ने मंत्री अकबर के इस कथन को सफेद झूठ और अपने वादे से निर्लज्जतापूर्वक मुकरना बताया। राजपूत ने कहा कि पिछले विधानसभा चुनाव के दौरान पूर्ण शराबबंदी का वादा गंगाजल की सौगंध लेकर कांग्रेस के तमाम नेता हर चुनावी मंच पर कर रहे थे, लेकिन सत्ता में आने के बाद कांग्रेस वादाखिलाफी पर उतर आई। पूरे प्रदेश की जनता जानती है गंगाजल को साक्षी मानकर पूरे प्रदेश में शराब पर प्रतिबंध और पूर्ण शराबबंदी का वादा चुनावी मंचों से चुनावी घोषणा पत्र में कांग्रेस पार्टी ने किया था। माताओं बहनों को शराबबंदी का झांसा देकर उनका वोट बटोरा गया और अंत में उन्हें ठग दिया गया। राजपूत ने कहा कि शराब घोटाले में आकंठ डूबी हुई यह सरकार भयभीत है कि कहीं शराबबंदी कर दी गई तो शराब ठेकेदार इनके भ्रष्टाचार को सार्वजनिक कर देंगे। 2000 करोड़ के शराब घोटाले पर इनके सचिव और करीबी पहले से ही जेल में हैं और प्रदेश सरकार के मंत्री अब शर्मनाक तरीके से कहते हैं कि प्रदेश में शराबबंदी की हमने कोई कसम नहीं खाई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन




'शराबबंदी के नाम पर ड्रामेबाजी कर रही सरकार'
भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष राजपूत ने कहा कि प्रदेश सरकार और उसके मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने शराबबंदी के नाम पर तमाम तरह की ड्रामेबाजी करने में पूरा कार्यकाल बिता दिया। शराबबंदी का वादा करने वाली कांग्रेस की प्रदेश सरकार ने खुद ही शराब की कोचियागिरी करके घर-घर शराब पहुंचाने का कृत्य किया। प्रदेश के मुखिया को यह कहते हुए शर्म आनी चाहिए कि छत्तीसगढ़ के लोग शराब छोड़ेंगे तो मर जाएंगे। कांग्रेस के विधायक और मंत्री शराब पीने की तरीके बताते हैं और आबकारी मंत्री कहते हैं कि मेरे जीते-जी छत्तीसगढ़ में शराबबंदी नहीं हो सकती। राजपूत ने कहा कि प्रदेश सरकार शराबबंदी के नाम पर एक ओर ना-नुकुर करती रही, दूसरी ओर सिंडीकेट बनाकर दो हजार करोड़ रुपए का शराब घोटाला करके प्रदेश को शर्मसार करने में कांग्रेस की इस सरकार ने कोई कसर बाकी नहीं रखी। प्रदेश सरकार शराब माफियाओं के बलबूते चल रही है। यह सरकार शराब माफियाओं के साथ मिलकर छत्तीसगढ़ की पीढ़ियों को बर्बाद करने की सुनियोजित साजिश कर रही है।






'भूपेश सरकार शराब की कमाई में अंधी'
भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश अध्यक्ष राजपूत ने कहा कि भूपेश सरकार शराब की कमाई में अंधी हो चुकी है। माफियाओं के हित को छत्तीसगढ़ के लोगों के जीवन से ज्यादा महत्व दिया जा रहा है। प्रदेश सरकार ने नकली अवैध शराब पिलाकर लोगों की सेहत ही नहीं, अपितु जान के साथ भी खिलवाड़ करने का काम किया। शराब ने प्रदेश में अपराधों का ग्राफ बढ़ाया है। शराब के सेवन की लत के चलते प्रदेश की महिलाएं सर्वाधिक प्रताड़ित, हिंसा-घरेलू हिंसा की शिकार होती हैं। मंत्री अकबर को महिलाओं इस पीड़ा की अनुभूति नहीं हो रही है, यह इस प्रदेश सरकार की बदनीयती का परिचायक है। उपचुनाव में लगा काला धन इन्हीं शराब माफियाओं के जेब से निकला था। इसलिए भूपेश सरकार पूरी तरीके से शराब माफियाओं की गुलाम बन चुकी है और रोज-रोज शराबबंदी न करने की बात करके उल-जलूल बयान देती है। राजपूत ने कहा कि छत्तीसगढ़ की माताएँ-बहनें भूपेश सरकार के झूठ को भलीभांति समझ चुकी हैं और झूठ का बदला लेने के लिए संकल्पबद्ध होकर एक ही नारा लगा रही है कि "बदलबो, बदलबो, ये दारी कांगरेस के लबरा सरकार ल बदलबो।’

ये रहे मौजूद
भाजपा महिला मोर्चा की रैली में महिला मोर्चा प्रभारी सरला कोसरिया, नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष मीनल चौबे, प्रदेश उपाध्यक्ष ममता साहू, मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष अलका चंद्राकर, दीप्ति पांडे, हेमलता शर्मा, संध्या तिवारी, किरण मरकाम, पुनीता डेहरिया, किरण बघेल, कृतिका जैन, निशा चौबे आदि मौजूद रहे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed