फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Policemen were abused and beaten police had gone to resolve the fight accused arrested in Manendragarh

Manendragarh: पुलिसकर्मियों से गाली गलौज और मारपीट, झगड़ा सुलझाने गई थी पुलिस, आरोपी गिरफ्तार

Sat, 29 Jun 2024 02:33 PM IST
Digvijay Singh अमर उजाला नेटवर्क, मनेन्द्रगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, मनेन्द्रगढ़ Published by: Digvijay Singh Updated Sat, 29 Jun 2024 02:33 PM IST
सार

मनेन्द्रगढ़ जिले की यह भी घटना जिसमे दामाद और ससुर का झगड़ा सुलझाने गए सिटी कोतवाली के तीन पुलिसकर्मियों के साथ गाली गलौज और लड़ाई झगड़ा करते हुए  मारपीट करने का मामला सामने आया है। को

विज्ञापन
Policemen were abused and beaten police had gone to resolve the fight accused arrested in Manendragarh
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मनेन्द्रगढ़ जिले की यह भी घटना जिसमे दामाद और ससुर का झगड़ा सुलझाने गए सिटी कोतवाली के तीन पुलिसकर्मियों के साथ गाली गलौज और लड़ाई झगड़ा करते हुए  मारपीट करने का मामला सामने आया है। कोतवाली से महज पांच सौ मीटर दूर बस स्टैंड क्षेत्र के काली मंदिर इलाके में यह घटना हुई । पुलिस को इस बात की जानकारी मिली कि अपनी ससुराल आया दामाद अपने ही  सास ससुर को गाली देते हुए हाथापाई कर रहा है। 

विज्ञापन


दामाद रितेश सिंह उत्तरप्रदेश के बलिया से ससुर ललन सिंह के यहां आया था और किसी बात पर सास ससुर से नशे में लड़ाई झगड़ा कर रहा था । इसकी जानकारी मिलने पर जब सिटी कोतवाली में पदस्थ आरक्षक शहदेव सिंह उत्तरा कश्यप और रोशन राव उइके मौके पर पहुंचे तो दामाद रितेश सिंह ने उसको समझाने पर यह कहते हुए कि पारिवारिक मामले में दखल देने क्यो आये हो शासकीय कार्य मे बाधा पहुँचाते हुए गाली गलौज की और पुलिस कर्मियों के साथ हाथापाई भी की।

विज्ञापन


इतना ही नही पुलिस कर्मियों को जान से मारने की धमकी भी दी । इस मामले में सिटी कोतवाली पुलिस ने अलग अलग 6 धाराओं में मामला दर्ज कर आरोपी रितेश सिंह को गिरफ्तार कर लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed