{"_id":"6814ad1c638a3a27bb047986","slug":"policemen-in-raipur-beat-three-youths-with-sticks-started-abusing-them-even-before-they-could-answer-question-2025-05-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायपुर में पुलिसकर्मियों ने तीन युवकों को लाठी से जमकर पीटा: सवाल के जबाव देने से पहले ही शुरू कर दी गाली-गलौज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायपुर में पुलिसकर्मियों ने तीन युवकों को लाठी से जमकर पीटा: सवाल के जबाव देने से पहले ही शुरू कर दी गाली-गलौज
Fri, 02 May 2025 05:01 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Fri, 02 May 2025 05:01 PM IST
सार
राजधानी रायपुर में पुलिसकर्मियों ने तीन युवकों की जबरन पटाई कर दी। पीड़ित रात लगभग साढ़े 11 बजे अपने घर के बाहर बैठे हुए थे। इस दौरान पुलिस आए फिर सवाल के जबाव देने से पहले गाली-गलौज और डंडे से पिटाई शुरू कर दी।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी रायपुर में पुलिसकर्मियों ने तीन युवकों की जबरन पटाई कर दी। पीड़ित रात लगभग साढ़े 11 बजे अपने घर के बाहर बैठे हुए थे। इस दौरान पुलिस आए फिर सवाल के जबाव देने से पहले गाली-गलौज और डंडे से पिटाई शुरू कर दी। दो पुलिस वाले युवकों पर पूरी ताकत से लाठी चलाए। इससे किसी के हाथ तो किसी के पैर फैक्चर हो गया है। पूरा मामला टिकरापारा थाना क्षेत्र का है।
रिपोर्ट के अनुसार, लक्ष्मण कौशल, लोकेश और जीशान तीनों तरुण बाजार, संतोषी नगर के निवासी हैं। तीनों अपने घर के सामने बैठे हुए थे। इस दौरान अचानक टिकरापारा थाना पुलिस आए। पुलिस ने सवाल किया कि कहां रहते हो। क्यों बैठे हो। रिपोर्ट में पीड़ित ने बताया कि उनके सवालों के जवाब देने से पहले अश्लील गाली-गलौज शुरू कर दी। इसके बाद डंडे से मारपीट करने लगे।
इस घटना से लक्ष्मण कौशल, लोकेश और जीशान का हाथ फैक्चर हो गया। उनका आरोप है कि सभी पुलिस वाले नशे की हालत में थे। उनके मारपीट को देखकर वे लोग जान बचाकर वहां से भागे। रिपोर्ट में बताया गया कि पुलिस वालों की मारपीट से हम सभी को चोटें आई है। हाथ भी फैक्चर हो गया है।
विज्ञापन
पीड़ित ने रिपोर्ट में बताया कि उन्होंने धमकी देते हुए कहा कि तुम लोगों को कभी भी उठाकर केस बनाकर अंदर भेज दूंगा। कभी जेल से निकल नहीं पाओगे। मामले को लेकर पीड़ित परिवार ने पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है। पीड़ित परिवार ने हवलदार- देवशरण साहू, आरक्षक- आनंद शर्मा और निर्मल वर्मा के खिलाफ कार्रवाई करके न्याय की मांग की है।