फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   police seized jarred gutkha and machine worth lakhs of rupees In Bhilai

CG: लाखों रुपये का जर्दायुक्त गुटखा और मशीन को किया जब्त, 11 लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही पुलिस

Thu, 03 Oct 2024 04:58 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, भिलाई
अमर उजाला नेटवर्क, भिलाई Published by: श्याम जी. Updated Thu, 03 Oct 2024 04:58 PM IST
सार

पुरानी भिलाई थाना पुलिस ने लाखों रुपये का जर्दायुक्त गुटखा और गुटखा बनाने की मशीन को जब्त किया है। वहीं, फैक्टरी में काम करने वाले कुल 11 लोगों को  हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।
 

विज्ञापन
police seized jarred gutkha and machine worth lakhs of rupees In Bhilai
गुटखा कारोबारी आरोपी साजिद खान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

पुरानी भिलाई थाना पुलिस में जर्दायुक्त गुटखा बनाने वाले फैक्टरी का भंडाभोड़ किया है। इस कार्रवाई में पुलिस ने लाखों रुपये का जर्दायुक्त गुटखा और गुटखा बनाने की मशीन को जब्त किया है। फैक्टरी गुटखा किंग साजिद खान के द्वारा संचालित किया जा रही थी। कार्रवाई के बाद से साजिद खान फरार बताया जा रहा है। वहीं, फैक्टरी में काम करने वाले कुल 11 लोगों को  हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

विज्ञापन


पुरानी भिलाई थाना के उमदा रोड में संचालित प्रतिबंधित गुटखा फैक्टरी में लंबे समय से गुटखा बनाने का काम किया करते थे। छावनी सीएसपी हरीश पाटिल को मुखबिर से सूचना मिलते ही अपनी टीम बनाकर अवैध गुटखा फैक्टरी पर छापामार कार्रवाई की गई। कार्रवाई के दौरान एक मकान पर अवैध गुटखा फैक्टरी का संचालन की जा रही थी। इस मकान से पुलिस को बड़ी मात्रा में गुटखा पाउच, सुपारी, कच्चा मटेरियल और पैक किए हुए गुटखे बरामद किए जा सके हैं। 
विज्ञापन


इनकी कीमत लाखो रुपयों आंकी गई है। साथ ही दो मालवाहक में प्रतिबंध गुटखे से भरे 90 बोरों को ऊपर से मुर्रे के बोरों से कवर किया गया था, ताकि परिवहन करते समय किसी को भी मालूम नहीं हो कि नीचे प्रतिबंधित गुटखा रखा गया है। गुटखा किंग साजिद के खिलाफ इससे पहले भी कई दफा करवाई की जा चुकी है। लेकिन पानराज कंपनी का गुटखा बनाने वाले यह अवैध कारोबारी पुलिस की रेड से पहले ही बचकर निकल जाता है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


मुख्य आरोपी अवैध गुटखा बनाने का फैक्टरी साजिद खान है जो जर्दायुक्त गुटखा बनाकर आसपास के जिले में सप्लाई करता था। साजिद खान का एक साथी पंडा है, जो ओडिसा का रहने वाला है। वह गुटखा की डिलीवरी लेने का काम करता था। पुलिस साजिद और पंडा की तलाश में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed