फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Police recovered one crore cash in the car at Durg-Rajnandgaon border

CG: दुर्ग-राजनांदगांव बॉर्डर पर कार में मिला एक करोड़ कैश, ट्रैक्टर शोरुम का मालिक बताया जा रहा चालक

Tue, 21 Jan 2025 03:52 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग
अमर उजाला नेटवर्क, दुर्ग Published by: श्याम जी. Updated Tue, 21 Jan 2025 03:52 PM IST
सार

दुर्ग-राजनांदगांव के बॉर्डर के पास अंजोरा चौकी क्षेत्र में पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक करोड़ रुपये कैश बरामद किया गया है। पुलिस ने कैश बरामद कर उसे जिला निर्वाचन आयोग दुर्ग के हवाले कर दिया है। 

विज्ञापन
Police recovered one crore cash in the car at Durg-Rajnandgaon border
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

नगरीय निकाय चुनाव के एलान के बाद प्रदेश में आचार संहिता लागू हो गई है। इसी दौरान दुर्ग राजनांदगांव के बॉर्डर के पास अंजोरा चौकी क्षेत्र में पुलिस ने चेकिंग के दौरान एक करोड़ रुपये कैश बरामद किया गया है। पुलिस ने कार की डिग्गी में एक बैग में बड़ी मात्रा में कैश बरामद किया। इससे संबंधित दस्तावेज कार चालक नहीं दिखा सके। पुलिस ने कैश बरामद कर उसे जिला निर्वाचन आयोग दुर्ग के हवाले कर दिया है। 

विज्ञापन




इसकी सूचना इनकम टैक्स डिपार्टमेंट को भी दे दी गई है। कार चालक चंद्रेश राठौर है, जो स्वराज ट्रैक्टर शोरुम का मालिक बताया जा रहा है। आचार संहिता के दौरान 10 लाख रुपये से अधिक कैश लेकर चलना गैरकानूनी है, इसलिए पुलिस ने कैश को इनकम टैक्स के हवाले किया है। एएसपी सिटी सुखनंदन राठौर ने बताया कि अंजोरा चौकी के पास पुलिस वाहनों की चेकिंग कर रही थी। इस दौरान राजनांदगांव की ओर से दुर्ग आ रही स्कोडा कार को रोककर तलाशी लेने पर कार की डिग्गी में नोट से भरा बैग मिला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed