फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   CRPF Naxalite encounter during helicopter landing in sukma CG

छ्त्तीसगढ़: हेलीकॉप्टर से उतरने के दौरान मुठभेड़, सीआरपीएफ ने दिया मुंहतोड़ जवाब, जान बचाकर भागे नक्सली

Wed, 11 Jan 2023 05:48 PM IST
ललित कुमार सिंह अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर
अमर उजाला ब्यूरो, रायपुर Published by: ललित कुमार सिंह Updated Wed, 11 Jan 2023 05:48 PM IST
सार

सीआरपीएफ ने कहा कि बीजापुर, सुकमा, तेलंगाना सीमावर्ती क्षेत्र में नक्सलियों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम में 11 जनवरी को सीआरपीएफ कोबरा बटालियन की टुकड़ी हेलीकॉप्टर से फॉरवर्ड ऑपरेटिंग बेस भेजी जा रही थी।

विज्ञापन
CRPF Naxalite encounter during helicopter landing in sukma CG
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

छ्त्तीसगढ़ के सुकमा जिले में पुलिस फोर्स की ओर से नक्सलियों पर हमले को लेकर सोशल मीडिया में वायरल खबर पर छत्तीसगढ़ के सीआरपीएफ आईजी कार्यालय ने अधिकारिक जवाब दिया है। सीआरपीएफ ने कहा कि बीजापुर, सुकमा, तेलंगाना सीमावर्ती क्षेत्र में नक्सलियों के विरुद्ध लगातार अभियान चलाया जा रहा है। इस क्रम में 11 जनवरी को सीआरपीएफ कोबरा बटालियन की टुकड़ी हेलीकॉप्टर से फॉरवर्ड ऑपरेटिंग बेस भेजी जा रही थी। 

विज्ञापन


'जवानों को कोई नुकसान नहीं'
इस पार्टी के हेलीकॉप्टर से उतरते वक्त कोबरा और नक्सलियों के बीच फायरिंग हुई। जवाबी कार्रवाई में नक्सली भागने पर मजबूर हो गए। अधिकारिचयों ने बताया कि कोबरा बटालियन की टुकड़ी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है। दूसरी ओर नक्सलियों के नुकसान की सूचना प्राप्त करने की कोशिश की जा रही है। इसे लेकर क्षेत्र में सर्च अभियान जारी है। 
विज्ञापन





'नक्सली खो रहे समर्थन'
सीआरपीएफ ने कहा कि सरकार की ओर से की जा रही विकास संबंधी गतिविधियों के कारण नक्सली स्थानीय आबादी का समर्थन तेजी से खोते जा रहे हैं। कोबरा बटालियन सीआरपीएफ का एक विशेष फोर्स है, जिसे राष्ट्र विरोधी तत्वों से निपटने की ट्रेनिंग हासिल है, जो नक्सलियों से निपटने में पूरी तरह से निपुण है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दूसरी ओर नक्सलियों ने दावा करते हुए एक वायरल पत्र में हेलीकॉप्टर और ड्रोन से धावा बोलने का आरोप लगाया गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed