{"_id":"6a2be2b09c49f36ba40226c7","slug":"police-launch-a-major-crackdown-on-drug-trafficking-in-raipur-arrested-8-accused-in-a-96-hour-operation-2026-06-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Raipur News: रायपुर में नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 96 घंटे के ऑपरेशन में 8 आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Raipur News: रायपुर में नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार, 96 घंटे के ऑपरेशन में 8 आरोपी गिरफ्तार
Fri, 12 Jun 2026 04:15 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Fri, 12 Jun 2026 04:15 PM IST
सार
एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट, एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और विभिन्न थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 96 घंटे के भीतर अलग-अलग क्षेत्रों से 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
रायपुर में नशे के कारोबार पर पुलिस का बड़ा प्रहार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी में नशे के अवैध कारोबार के खिलाफ चलाए गए विशेष अभियान में रायपुर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट, एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और विभिन्न थाना पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में 96 घंटे के भीतर अलग-अलग क्षेत्रों से 8 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। कार्रवाई के दौरान हेरोइन, एमडी ड्रग्स, गांजा, नशीली टेबलेट, नकदी और मोबाइल फोन समेत करीब 5 लाख रुपये का सामान जब्त किया गया है।
पुलिस अधिकारियों के अनुसार अभियान के दौरान टिकरापारा, सिविल लाइन, न्यू राजेंद्र नगर, खमतराई और डीडी नगर थाना क्षेत्रों में छापेमारी कर नशे के कारोबार से जुड़े आरोपियों को पकड़ा गया। गिरफ्तार आरोपियों में एक कुख्यात हिस्ट्रीशीटर भी शामिल है, जिसके खिलाफ पहले से दो दर्जन से अधिक आपराधिक मामले दर्ज हैं।
भाठागांव स्थित नए बस स्टैंड के आसपास हेरोइन की बिक्री की सूचना पर पुलिस ने घेराबंदी कर दो युवकों को गिरफ्तार किया। तलाशी में उनके कब्जे से 8.75 ग्राम हेरोइन और बिक्री की नकदी बरामद हुई। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन
हिस्ट्रीशीटर के पास मिली एमडी ड्रग्स
सिविल लाइन क्षेत्र में कार्रवाई के दौरान पुलिस ने अफसर कादर नामक आरोपी को गिरफ्तार किया। उसके पास से 5 ग्राम एमडी ड्रग्स बरामद की गई। पुलिस के मुताबिक आरोपी लंबे समय से आपराधिक गतिविधियों में सक्रिय है और उसके खिलाफ हत्या के प्रयास, लूट, चोरी, आर्म्स एक्ट समेत कई गंभीर अपराध दर्ज हैं।
नशीली टेबलेट की तस्करी का खुलासा
न्यू राजेंद्र नगर इलाके में पुलिस ने एक आरोपी को 198 नाइट्राजेपाम टेबलेट के साथ गिरफ्तार किया। आरोपी कथित तौर पर प्रतिबंधित दवाओं की अवैध बिक्री कर रहा था। मौके से मोबाइल फोन और नकदी भी जब्त की गई।
दो जगहों से गांजा बरामद
खमतराई क्षेत्र में एक विधि से संघर्षरत बालक के कब्जे से 1.8 किलो गांजा जब्त किया गया। वहीं डीडी नगर थाना क्षेत्र में एक अन्य कार्रवाई के दौरान 1.2 किलो गांजा के साथ एक आरोपी को गिरफ्तार किया गया। दोनों मामलों में एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।
नशीली टेबलेट बेचते दो और आरोपी गिरफ्तार
सिविल लाइन थाना क्षेत्र में अलग कार्रवाई के दौरान एक आरोपी और एक विधि से संघर्षरत बालक को 40 प्रतिबंधित नशीली टेबलेट के साथ पकड़ा गया। पुलिस ने दोनों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच शुरू कर दी है।
कमिश्नरेट बनने के बाद लगातार कार्रवाई
पुलिस के अनुसार कमिश्नरेट व्यवस्था लागू होने के बाद अब तक नारकोटिक्स एक्ट के 49 मामलों में 113 आरोपियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है। इन मामलों में 2.63 करोड़ रुपये से अधिक मूल्य के मादक पदार्थ और अन्य सामग्री जब्त की गई है।