{"_id":"56f597164f1c1b5804f14e41","slug":"police-killed-maoist-commander-in-chhatisgarh","type":"story","status":"publish","title_hn":"पुलिस ने इनामी नक्सल कमांडर को मार गिराया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पुलिस ने इनामी नक्सल कमांडर को मार गिराया
एजेंसी/रायपुर
Updated Sat, 26 Mar 2016 01:22 AM IST
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
छत्तीसगढ़ के कोंडगांव जिले में शुक्रवार को पुलिस मुठभेड़ में नक्सल कमांडर सुधराम मारा गया है। उसके सिर पर एक लाख रुपये का इनाम था। पुलिस ने बताया कि मुठभेड़ में मारा गया 30 वर्षीय सुधराम नक्सली जन मिलिशिया का कमांडर था। वह कुदूर के सहपदरपारा का रहने वाला था। कोंडगांव के पुलिस अधीक्षक जेएस वट्टी ने बताया कि मर्दपाल पुलिस स्टेशन के तहत कुदूर-राकसमेटा के घने जंगलों में शुक्रवार सुबह नक्सलियों और पुलिस के बीच मुठभेड़ हुई थी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि नक्सलियों की गतिविधि का पता चलने के बाद बृहस्पतिवार रात मर्दपाल से पुलिस की एक टीम दूरदराज के जंगलों के लिए रवाना की गई। वट्टी ने बताया कि जब तड़के पुलिस की टीम लौट रही थी, तभी कुदूर और राकसमेटा के जंगलों में नक्सलियों ने उन पर गोलीबारी शुरू कर दी।
विज्ञापन
उन्होंने बताया कि पुलिस की जवाबी गोलीबारी में सुधराम मारा गया, जबकि बाकी नक्सली मौके से भाग निगले। तलाशी अभियान के दौरान सुधराम का शव मिला। उसके पास से बरामद एक गन, एक टिफिन बम और अन्य सामानों को जब्त कर लिया गया है।
विज्ञापन