{"_id":"682c8528e8b8d7dbf0099e0d","slug":"police-held-a-class-of-those-who-claimed-to-be-dons-had-made-a-deadly-attack-on-an-engineer-in-raipur-2025-05-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"रायपुर में आरोपियों का जुलूस: खुद को डॉन बताने वालों की पुलिस ने लगाई क्लास, इंजीनियर पर किया था जानलेवा हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रायपुर में आरोपियों का जुलूस: खुद को डॉन बताने वालों की पुलिस ने लगाई क्लास, इंजीनियर पर किया था जानलेवा हमला
Tue, 20 May 2025 07:05 PM IST
अमन कोशले
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: अमन कोशले
Updated Tue, 20 May 2025 07:05 PM IST
सार
Raipur Crime News: छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में दबंगई करने वाले पांच आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। खुद को डॉन बताने वाले इन आरोपियों का पुलिस ने जुलूस निकाला है, इसका वीडियो भी बनाया है।
विज्ञापन
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में दबंगई करने वाले पांच आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। खुद को डॉन बताने वाले इन आरोपियों का पुलिस ने जुलूस निकाला है, इसका वीडियो भी बनाया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि आरोपी के सिर के काटे गए हैं। लंगड़ाते हुए चल रहे हैं। दरअसल, बदमाशों ने नशे के लिए पैसे मांग करते हुए एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर की बेरहमी से पिटाई कर दी थी। इस मारपीट का वीडियो सोशल मीडिया वायरल कर खुद को डॉन बता रहे थे।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, रात लगभग साढ़े 11 बजे थाना मुजगहन क्षेत्रांतर्गत स्थित रिद्धी सिद्धी अपार्टमेंट निवासी प्रार्थी पंकज कुमार सिंह को अमन बंजारे और उसके 04-05 साथियों ने पैसे नहीं देने पर प्रार्थी को घर से निकालकर बेरहमी से मारपीट करने लगे। इस दौरान पीड़ित गंभीर रूप से चोट पहुंचा और घायल भी हो गया। घटना को अंजाम देकर आरोपी मौके से फरार हो गये थे।
पीड़ित ने आरोपियों के खिलाफ थाना मुजगहन में अपराध क्रमांक 106/25 धारा 296, 351(2), 331(2), 109, 191(2), 191(3) बी.एन.एस. का अपराध पंजीबद्ध किया गया। प्रकरण का एक वीडियो भी वायरल हुआ था। एंटी क्राइम एण्ड साइबर यूनिट और थाना मुजगहन पुलिस की संयुक्त टीम ने इस पर त्वरित कार्रवाई की है। चंद घंटे के भीतर वायरल वीडियो में दिख रहे आरोपियों को चिन्हांकित कर उनके छिपने के हर संभावित ठिकानों में लगातार रेड कार्रवाई करते हुए प्रकरण में संलिप्त आरोपी अमन बंजारे, राघव पटेल, साजन बंजारे, अनिल कुमार, प्रियांशु चंद्र और दो नाबालिग को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ कार्रवाई की गई।