{"_id":"67570ca206103138ac09e356","slug":"police-has-arrested-the-accused-who-murdered-husband-and-wife-in-korba-2024-12-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैर की बाहों में थी पत्नी: पति ने किया विरोध तो आरोपियों ने की हत्या, चीखने-चिल्लाने पर महिला का भी घोंटा गला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैर की बाहों में थी पत्नी: पति ने किया विरोध तो आरोपियों ने की हत्या, चीखने-चिल्लाने पर महिला का भी घोंटा गला
Mon, 09 Dec 2024 08:58 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: श्याम जी.
Updated Mon, 09 Dec 2024 08:58 PM IST
सार
कोरबा जिले में पति और पत्नी की हत्या करने वाले दो आरोपियों में से पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। बताया जा रहा है कि पति ने अपनी को आरोपी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। इसका विरोध करने पर उसकी हत्या कर दी गई।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सर्वमंगला चौकी के भिखारी डेरा गांव में दो आरोपियों ने मिलकर पति और पत्नी की हत्या कर दी। एक आरोपी ने खुद ही जाकर पुलिस को मामले की सूचना दी थी। पुलिस ने जांच के बाद आरोपी को गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि पति ने अपनी को आरोपी के साथ आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया था। इसका विरोध करने पर उसकी हत्या कर दी गई। बाद में पत्नी ने चीख-पुकार मचाई तो उसकी भी हत्या कर दी।
विज्ञापन
66 वर्षीय वासुदेव यादव और उसकी पत्नी 64 वर्षीय शांता बाई निवास करते थे। तीन दिसंबर की सुबह दोनों की लाश उनके ही घर के कमरे में संदिग्ध हालत में मिली थी। इसकी सूचना कमल सतनामी नामक युवक ने खुद पुलिस को जाकर दी थी। सर्वमंगला चौकी प्रभारी विभु तिवारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच शुरू की।
विज्ञापन
मृतका शांता बाई के शरीर पर चोंट के निशान नहीं थे। वहीं, वासुदेव के हाथ मे चोंट के निशान थे। पुलिस ने जब जांच शुरू की तो इस दौरान पोस्टमार्टम की शॉर्ट रिपोर्ट में वासुदेव के सीने की हड्डी की टूटने और हाथ में चोट निशान पाए गए। वहीं, शांता की दम घुटने से मौत होना पाया गया। इस मामले में जब पुलिस ने कमल सतनामी के दोस्त शेख रमजान अली से पूछताछ की तो मामला सामने आया कि उसकी हत्या शेख रहमान और कमल सतनामी ने की है।
विज्ञापन
घटना के दिन वासुदेव कमल सतनामी और शेख रमजान एक साथ शराब पी रहे थे। इस दौरान कमल सतनामी काम से आने की बात कहते हुए वासुदेव के घर पहुंच गया। वासुदेव जब घर पहुंचा तो कमल सतनामी और शांता बाई संदिग्ध हालत में मिले। इसका वासुदेव ने विरोध किया तो उसे पीट-पीटकर मौत के घाट उतार दिया। वहीं, शांता ने जब चीख-पुकार मचाई तो उसे भी कमल ने शेख के साथ मिलकर गला घोंटकर मार डाला और दोनों फरार हो गए। कमल ने खुद थाने जाकर इसकी सूचना पुलिस को दी थी।
सर्वमंगला चौकी विभव तिवारी ने बताया कि शेख रमजान को गिरफ्तार किया गया। वहीं, कमल सतनामी की तलाश की जा रही है। बहुत जल्दी आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।