फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Police deal major blow to drug traffickers and absconding criminals 134 accused arrested in Raipur

रायपुर में 'निश्चय अभियान' में 134 आरोपी गिरफ्तार: नशा कारोबारियों और फरार अपराधियों पर पुलिस की बड़ी चोट

Fri, 21 Nov 2025 05:53 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Fri, 21 Nov 2025 05:53 PM IST
सार

पुलिस की 60 से अधिक टीमों ने शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में तड़के 4 बजे से कार्रवाई शुरू करते हुए 100 से ज्यादा जगहों पर दबिश दी। अभियान के दौरान कुल 134 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन
Police deal major blow to drug traffickers and absconding criminals 134 accused arrested in Raipur
रायपुर में 'निश्चय अभियान' में 134 आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी रायपुर में अपराध और अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए चलाए जा रहे 'निश्चय अभियान' के तहत रायपुर पुलिस ने गुरुवार सुबह बड़ी कार्रवाई की। पुलिस की 60 से अधिक टीमों ने शहर और ग्रामीण क्षेत्रों में तड़के 4 बजे से कार्रवाई शुरू करते हुए 100 से ज्यादा जगहों पर दबिश दी। अभियान के दौरान कुल 134 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन


पुलिस के अनुसार, यह अभियान रायपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक अमरेश मिश्रा के निर्देश पर चलाया जा रहा है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देशन में राजपत्रित अधिकारियों की निगरानी में यह ऑपरेशन अंजाम दिया गया। अभियान के दौरान नशे के अवैध कारोबार में शामिल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। उनके कब्जे से 3.800 किलो गांजा और 80 प्रतिबंधित नशीली गोलियां बरामद की गईं। इसके अलावा अवैध शराब बेचने वाले 29 आरोपियों को गिरफ्तार कर 705 पौवा शराब जब्त की गई।
विज्ञापन


कार्रवाई के दौरान अवैध रूप से हथियार रखने वाले एक आरोपी को भी पकड़ा गया है। उसके पास से चाकू बरामद कर उसके खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। अभियान के तहत पुलिस ने फरार और वारंटी आरोपियों के संभावित ठिकानों पर दबिश देते हुए 21 स्थायी एवं गिरफ्तारी वारंट तामिल किए। वहीं पुराने मामलों में फरार 7 अपराधी भी पुलिस की पकड़ में आए। सार्वजनिक शांति भंग करने वाले 70 लोगों के खिलाफ भी प्रतिबंधात्मक कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य अवैध गतिविधियों पर नियंत्रण और असामाजिक तत्वों में भय स्थापित करना है। अभियान आगे भी जारी रहेगा और पुलिस ऐसे ऑपरेशन समय-समय पर चलाती रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed