फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Police caught two youths with sharp knives both of whom have previous cases of assault registered against them

Raipur Crime News: दो युवकों को धारदार चाकू के साथ पुलिस ने पकड़ा, दोनों पर पहले भी दर्ज हैं मारपीट के मामले

Fri, 24 Oct 2025 05:24 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Fri, 24 Oct 2025 05:24 PM IST
सार

रायपुर के खमतराई थाना पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर चाकू लहराते हुए लोगों को डराने वाले दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से धारदार चाकू जब्त करते हुए दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की है।

विज्ञापन
Police caught two youths with sharp knives both of whom have previous cases of assault registered against them
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी रायपुर के खमतराई थाना पुलिस ने अलग-अलग स्थानों पर चाकू लहराते हुए लोगों को डराने वाले दो युवकों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से धारदार चाकू जब्त करते हुए दोनों के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई की है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, 24 अक्टूबर 2025 को खमतराई पुलिस को सूचना मिली कि विजय नगर भनपुरी क्षेत्र में एक युवक हाथ में धारदार चाकू लेकर आम लोगों को धमका रहा है। सूचना पर तत्काल पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी राकेश बाघ (24 वर्ष), निवासी विजय नगर भनपुरी रायपुर को पकड़ लिया। पुलिस ने उसके कब्जे से एक धारदार चाकू बरामद किया और उसके खिलाफ अपराध क्रमांक 1145/25, धारा 25 और 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया।
विज्ञापन


इसी दिन पुलिस को एक और सूचना मिली कि कविलाश नगर भनपुरी में भी एक व्यक्ति चाकू लेकर लोगों को आतंकित कर रहा है। मौके पर पहुंची टीम ने आरोपी प्रेम दुबे (20 वर्ष), निवासी शास्त्री नगर फोकटपारा थाना देवेंद्र नगर रायपुर को घेराबंदी कर गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से भी धारदार चाकू जब्त कर अपराध क्रमांक 1146/25 धारा 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, दोनों आरोपी पहले भी लड़ाई-झगड़ा और मारपीट के मामलों में जेल जा चुके हैं। फिलहाल दोनों को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed