{"_id":"669bd0bbefd23ef2fc034941","slug":"police-arrested-youth-accused-of-abducting-minor-girl-in-raigarh-2024-07-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG: पोताई करने आया युवक नाबालिग लड़की को लेकर हुआ फरार, तमिलनाडु में किराये के मकान में दोनों एक साथ पकड़े गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG: पोताई करने आया युवक नाबालिग लड़की को लेकर हुआ फरार, तमिलनाडु में किराये के मकान में दोनों एक साथ पकड़े गए
Sat, 20 Jul 2024 08:29 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
Published by: श्याम जी.
Updated Sat, 20 Jul 2024 08:29 PM IST
सार
छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में नाबालिग को प्रेमजाल में फंसाकर तमिलनाडु भगा ले जाने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने पॉक्सो एक्ट के तहत गिरफ्तार करते हुए जेल भेज दिया है। परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने यह कार्रवाई की है।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कोतरा रोड थाने में नाबालिग के पिता चार मई को बालिका के गुम होने की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। इसके बाद कोतरा रोड पुलिस ने धारा 363 आईपीसी के तहत अज्ञात आरोपी के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया। विवेचना के दरमियान बालिका के सोशल मीडिया अकाउंट, मोबाइल नंबर की जांच की गई, जिसमें गुम बालिका तथा जयप्रकाश बंजारे निवासी सिंघनपुर थाना सारंगढ़ जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ के बीच मित्रता की जानकारी मिली। पुलिस ने दोनों का लोकेशन लिया, बार-बार लोकेशन बदलने के बाद वे अपना मोबाइल बंद कर रखे थे।
विज्ञापन
किराये के मकान में मिले दोनों
कोतरा रोड थाना प्रभारी निरीक्षक श्रीनाथ त्रिपाठी ने साइबर सेल से दोबारा गुम बालिका और संदेही का लोकेशन ट्रैस किया गया, जिसमें दोनों के तमिलनाडु के त्रिपुर जिले में होने की जानकारी मिली। तत्काल पुलिस अधीक्षक से अनुमति प्राप्त कर कोतरा रोड पुलिस टीम तमिलनाडु रवाना हुई। काफी पतासाजी के बाद 16 जुलाई को संदेही तमिलनाडु के नल्लूर थाना क्षेत्र एक किराये मकान में बालिका के साथ मिला। स्थानीय पुलिस की मदद से दोनों को नल्लूर थाना लाया गया, जहां से बालिका और संदेही को रायगढ़ लाया गया है।
विज्ञापन
दीपावली में आया था पोताई करने
बालिका ने बताया कि पिछली दीपावली के समय जयप्रकाश बंजारे इसके घर पेंट-पुट्टी का काम करने आया था। उसने नौ दिन तक इसके घर काम किया। इस दौरान बालिका की जयप्रकाश बंजारे से जान-पहचान हुई और दोनों मोबाइल पर बातचीत करने लगे। दो मई को जयप्रकाश बालिका को शादी का प्रलोभन देकर ढिमरापुर चैक के पास बुलाया। बालिका के आने पर उसे अपने साथ सारंगढ़ ले गया और सारंगढ़ से बिलासपुर फिर बिलासपुर से ट्रेन में बैठकर त्रिपुर तमिलनाडु चले गए।
विज्ञापन
युवक को गिरफ्तार कर भेजा गया जेल
आरोपी युवक ने किराये के मकान में बालिका को रखकर शारीरिक शोषण किया। बालिका का मेडिकल कराकर प्रकरण में धारा 366, 376 आईपीसी और 4, 6 पॉक्सो एक्ट जोड़कर आरोपी जयप्रकाश बंजारे (29) पुत्र जनीराम बंजारे निवासी सिंघनपुर थाना सारंगढ़ जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।