फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Police arrested two smugglers with ganja in Jagdalpur

Jagdalpur : ओडिशा से हैदराबाद ले जा रहे थे गांजा, पुलिस ने तीन तस्करों को किया गिरफ्तार

Fri, 11 Aug 2023 01:05 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर
अमर उजाला नेटवर्क, जगदलपुर Published by: श्याम जी. Updated Fri, 11 Aug 2023 01:05 PM IST
सार

जगदलपुर में पुलिस ने तीन गांजा तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से 20 किलो से अधिक गांदा बरामद किया है, जिसकी कीमत दो लाख रुपये से अधिक बतायी जा रही है। 
 

विज्ञापन
Police arrested two smugglers with ganja in Jagdalpur
तीन गांजा तस्कर गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

नगरनार थाना पुलिस ने ओडिशा से हैदराबाद गांजा ले जा रहे तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके पास से 20 किलो से अधिक गांजा बरामद किया है, जिसकी कीमत 2 लाख से अधिक बतायी जा रही है। पुलिस ने तस्करों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज करते कोर्ट में पेश किया, जहां से उसे जेल भेज दिया है।

विज्ञापन


सीएसपी विकास कुमार ने बताया कि नगरनार थाना पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि ओडिशा से गांजे की खेप की तस्करी होने वाली है। इसके बाद नगरनार थाना प्रभारी रविंद्र कुमार मीणा ने एक टीम बनाकर धनपुंजी फॉरेस्ट नाका के पास चैकिंग शुरु की। इस दौरान एक यात्री बस वहां से गुजरने रही थी, जिसकी चैकिंग की गई। यात्रियों के साथ बस में बैठे तीन व्यक्ति  पुलिस को देखकर घबराने लगे। शक के आधार इनके सामान की तलाशी ली, जिसमें गांजा बरामद हुआ।
विज्ञापन


पूछताछ करने पर आरोपियों ने अपना नाम विवेक सिंह, दयामया, नरेश मेहर बताया। इनमें दयामया और नरेश ओडिशा के तो विवेक तेलंगाना का रहने वाला है। साथ ही उन्होंने बताया कि इस गांजे को हैदराबाद ले जा रहे थे। इन तस्करों के पास से  20 किलो 500 ग्राम  गांजा मिला है, जिसकी कीमत 2 लाख 5 हजार रुपये बतायी जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed