{"_id":"6654bfc2ab7d38a348045d0d","slug":"police-arrested-two-rewarded-naxalites-who-opened-fire-on-police-in-bijapur-2024-05-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bijapur: पुलिस पर फायरिंग करने वाले दो नक्सली गिरफ्तार, एक-एक लाख रुपये का घोषित था इनाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bijapur: पुलिस पर फायरिंग करने वाले दो नक्सली गिरफ्तार, एक-एक लाख रुपये का घोषित था इनाम
Mon, 27 May 2024 10:45 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
Published by: श्याम जी.
Updated Mon, 27 May 2024 10:45 PM IST
सार
बीजापुर में पुलिस ने सुरक्षाबल के जवानों ने दो इनामी नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। दोनों पर एक-एक लाख रुपये का इनाम घोषित था। गिरफ्तार किए गए दोनों नक्सली पुलिस पर फायरिंग करने की घटना में शामिल थे।
विज्ञापन
दो नक्सली गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
धुर नक्सल प्रभावित पेद्दागेलूर से सुरक्षाबल के जवानों ने दो लाख के दो इनामी नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। उक्त दोनों नक्सली पुलिस पार्टी पर फायरिंग करने की घटना में शामिल थे।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक जिले में चलाये जा रहे नक्सल विरोधी अभियान के तहत डीआरजी बीजापुर व थाना तर्रेम की संयुक्त पार्टी तर्रेंम थाना क्षेत्र के पेद्दागेलूर, चिन्नागेलूर व गुंडम की तरफ गस्त सर्चिंग पर निकली थी। सर्चिंग के दौरान पेद्दागेलूर से डीएकेएमएस अध्यक्ष ईरया कड़ती उर्फ बंडू (35) पुत्र स्व. चन्दरु कड़ती निवासी पटेलपारा पेद्दागेलूर व सीएनएम अध्यक्ष लक्ष्मण फुलसुम उर्फ लखमा पु जोगा फुलसुम उम्र 29 निवासी मेटटा पारा पेद्दागेलूर थाना तर्रेम को पकड़ा गया।
विज्ञापन
दोनों पर आत्मसमर्पण व पुनर्वास नीति के तहत एक-एक लाख रुपये का ईनाम घोषित हैं। पकड़े गये नक्सली 8 फरवरी को गुंडम के जंगल मे एसटीएफ व सीआरपीएफ पार्टी पर फायरिंग करने की घटना में शामिल थे। उक्त घटना में एक ग्रामीण की मौत हुई थी। तर्रेम थाना में वैधानिक कार्रवाई के बाद न्यायिक रिमांड न्ययालय में पेश किया गया है।
विज्ञापन