फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Police arrested two Naxalite women in Bijapur

Bijapur: दो महिला नक्सली गिरफ्तार, दोनों पर घोषित था इनाम, ग्रामीण की हत्या और अन्य मामलों में थी शामिल

Thu, 04 Apr 2024 06:09 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर Published by: श्याम जी. Updated Thu, 04 Apr 2024 06:09 PM IST
सार

बीजापुर में संयुक्त पुलिस टीम ने एलजीएस सदस्य सहित दो महिला नक्सलियों को गिरफ्तार किया है। दोनों महिला नक्सलियों पर पुलिस ने इनाम घोषित कर रखा था।

विज्ञापन
Police arrested two Naxalite women in Bijapur
नक्सली महिलाएं - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कुटरू व फरसेगढ़ थाना की संयुक्त पुलिस टीम ने एक लाख की इनामी एलजीएस सदस्य सहित दो महिला नक्सलियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। पकड़ी गई नक्सली महिला ग्रामीण की हत्या, मारपीट और पुलिस पार्टी पर हमला करने की घटना में शामिल थी।
विज्ञापन


पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, नक्सल विरोधी अभियान के तहत बुधवार को फरसेगढ़ व कुटरू थाना की संयुक्त टीम ने चुचकोंटा से एक महिला नक्सली पोयामी सन्नी उर्फ रंजिता (34) निवासी चुचकोंटा थाना फरसेगढ़ को गिरफ्तार किया। पकड़ी गई महिला नक्सली ग्रामीण की हत्या मारपीट व पुलिस पार्टी पर हमला करने की घटना में शामिल थी। पुलिस अधीक्षक बीजापुर ने उक्त महिला की गिरफ्तारी के लिए 10 हजार का इनाम घोषित किया था। फरसेगढ़ थाना में उसके खिलाफ पांच स्थायी वारंट लंबित हैं।
विज्ञापन


वहीं, दूसरी तरफ केतुलनार से फरसेगढ़ एलजीएस सदस्य पोयाम फगनी (30) निवासी केतुलनार थाना कुटरू को पकड़ा गया। पकड़ी गई नक्सली महिला के खिलाफ छत्तीसगढ़ शासन की आत्मसमर्पण एवं पुनर्वास नीति के तहत एक लाख का इनाम घोषित है। पकड़ी गई महिला नक्सली 10 सितंबर 2015 को एडापल्ली के जंगल मे पुलिस पार्टी पर फायरिंग करने की घटना में शामिल थी। उसके खिलाफ फरसेगढ़ थाना में एक स्थायी वारंट लंबित है। पकड़ी गई महिला नक्सलियों के खिलाफ कुटरू व फरसेगढ़ थाना में वैधानिक कार्यवाही के बाद न्यायालय बीजापुर के समक्ष पेश किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed