फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Police arrested two more accused in the MDMA drug syndicate case, 7 arrested so far in Raipur

Raipur Crime News: एमडीएमए ड्रग सिंडीकेट मामले में पुलिस ने दो और आरोपी को किया गिरफ्तार, अब तक 7 की गिरफ्तारी

Thu, 25 Dec 2025 01:43 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Thu, 25 Dec 2025 01:43 PM IST
सार

रायपुर के थाना न्यू राजेंद्र नगर क्षेत्र के एमडीएमए ड्रग सिंडीकेट मामले में पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में एक इवेंट डेकोरेटर तथा एक ऑनलाइन वित्तीय लेन-देन करने वाला आरोपी शामिल है।

विज्ञापन
Police arrested two more accused in the MDMA drug syndicate case, 7 arrested so far in Raipur
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

विज्ञापन

रायपुर के थाना न्यू राजेंद्र नगर क्षेत्र के एमडीएमए ड्रग सिंडीकेट मामले में पुलिस ने दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में एक इवेंट डेकोरेटर तथा एक ऑनलाइन वित्तीय लेन-देन करने वाला आरोपी शामिल है। अब तक इस प्रकरण में कुल 7 आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस ने आरोपियों से घटना में प्रयुक्त दो मोबाइल फोन और एक टाटा हैरियर कार (आरजे-19-सीएम-1977) जब्त की है, जिसकी कुल कीमत लगभग 25 लाख रुपए आंकी गई है।

पूर्व कार्रवाई में पुलिस ने वरण अपार्टमेंट स्थित फ्लैट में रेड कर 10 ग्राम एमडीएमए ड्रग, 20 हजार रुपए नकद और चार मोबाइल जब्त कर पांच आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ लिया था। सभी के खिलाफ थाना न्यू राजेंद्र नगर में अपराध क्रमांक 286/25 धारा 21बी, 29 नारकोटिक एक्ट के तहत अपराध दर्ज किया गया है।

विज्ञापन

पकड़े गए आरोपियों से पूछताछ में खुलासा हुआ कि मंदिर हसौद निवासी मोह. माजिद एमडीएमए ड्रग की खरीदी-बिक्री में शामिल है और ड्रग्स के एवज में रकम नागपुर निवासी नंदलाल ठाकुर के फोन-पे नंबर पर ट्रांसफर की जाती थी। दोनों को गिरफ्तार कर पूछताछ में उन्होंने ड्रग सप्लायर चंदन सिंह ठाकुर को रकम पहुंचाने की बात स्वीकार की।

विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने मोह. माजिद और नंदलाल ठाकुर से घटना में प्रयुक्त दो मोबाइल और टाटा हैरियर वाहन जब्त कर कार्रवाई की है। सिंडीकेट से जुड़े अन्य आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है। यह कार्रवाई एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट तथा थाना न्यू राजेंद्र नगर पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा ‘‘ऑपरेशन निश्चय’’ अभियान के तहत की गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed