फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Police arrested two interstate smugglers from Maharashtra with ganja in Raipur

Raipur News: रायपुर में गांजा के साथ महाराष्ट्र के दो अंतर्राज्यीय तस्कर को पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sun, 22 Feb 2026 01:22 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Sun, 22 Feb 2026 01:22 PM IST
सार

रायपुर पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए महाराष्ट्र के दो अंतर्राज्यीय आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मुजगहन थाना क्षेत्र में नया धमतरी रोड स्थित धनेली ओवरब्रिज के नीचे पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ा।

विज्ञापन
Police arrested two interstate smugglers from Maharashtra with ganja in Raipur
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

रायपुर पुलिस ने मादक पदार्थों की तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए महाराष्ट्र के दो अंतर्राज्यीय आरोपियों को गिरफ्तार किया है। मुजगहन थाना क्षेत्र में नया धमतरी रोड स्थित धनेली ओवरब्रिज के नीचे पुलिस ने घेराबंदी कर दोनों को पकड़ा।
विज्ञापन


पुलिस को सूचना मिली थी कि दो व्यक्ति बड़ी मात्रा में गांजा लेकर बिक्री की तैयारी में हैं। सूचना की पुष्टि के बाद टीम ने मौके पर दबिश दी और संदिग्धों को हिरासत में लेकर तलाशी ली। उनके पास मौजूद बैग और थैले से 21.206 किलोग्राम गांजा बरामद किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत लगभग 10.60 लाख रुपये बताई गई है।
विज्ञापन


गिरफ्तार आरोपियों की पहचान गणेश भाउराव जाधव (जिला यवतमाल, महाराष्ट्र) और नरेश नाथनी मुदी (जिला रायगढ़, महाराष्ट्र) के रूप में हुई है। दोनों के खिलाफ थाना मुजगहन में नारकोटिक एक्ट की धारा 20बी के तहत अपराध क्रमांक 42/26 दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर गांजा सप्लाई नेटवर्क के फॉरवर्ड और बैकवर्ड लिंक खंगाल रही है। तस्करी से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में आगे की कार्रवाई जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed