{"_id":"679a45a199152898a30209e5","slug":"police-arrested-three-accused-who-robbed-recovery-agent-of-bandhan-bank-in-korba-2025-01-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Korba: बंधन बैंक के रिकवरी एजेंट से लूट करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, नकदी व अन्य सामान बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Korba: बंधन बैंक के रिकवरी एजेंट से लूट करने वाले तीन आरोपी गिरफ्तार, नकदी व अन्य सामान बरामद
Wed, 29 Jan 2025 08:43 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
अमर उजाला नेटवर्क, कोरबा
Published by: श्याम जी.
Updated Wed, 29 Jan 2025 08:43 PM IST
सार
कोरबा जिले में बंधन बैंक के रिकवरी एजेंट से डकैती के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने लूटे गई पूरी नकदी, लैपटॉप, मोटरसाइकिल व अन्य सामान बरामद कर लिया है।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
कटघोरा में बंधन बैंक के रिकवरी एजेंट से डकैती के मामले में कटघोरा पुलिस ने खुलासा कर लिया है। मामले में पुलिस ने 24 घंटे के भीतर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। लूटे गए पूरे नकदी, लैपटॉप, मोटरसाइकिल व अन्य सामान बरामद कर लिया है। वहीं, मामले में दो फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, यह पूरा मामला कटघोरा थाना क्षेत्र का है। 28 जनवरी को बैंक रिकवरी एजेंट संजय कुमार यादव जब फील्ड में कलेक्शन कर रहे थे, तभी आरोपियों ने 15 दिनों की रेकी के बाद उन्हें आछी दादर नान बांका के कच्ची सड़क व निर्माणाधीन रेलवे लाइन के पास मौका देखकर घेर लिया। आरोपियों ने चाकू की नोक पर उन्हें धमकाकर 42,290 रुपये नकद, मोबाइल फोन, मोटरसाइकिल व टेबलेट लूट कर फरार हो गए।
विज्ञापन
एजेंट ने घटना की शिकायत कटघोरा थाने में दर्ज कराई। कटघोरा थाना प्रभारी ने तत्काल वरिष्ठ अधिकारियों से अवगत कराकर उनके मार्गदर्शन में कटघोरा थाना प्रभारी धर्मनारायण तिवारी अपनी टीम के साथ जांच पड़ताल में जुट गई। कार्रवाई में आरोपियों की पहचान कर टीम के साथ घेराबंदी की गई। इसमें तीन आरोपी राजपाल चौहान (21), आशीष चौहान (21) और सूरज चौहान (30) को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। इसमें वारदात को पांच लोगों मिलकर अंजाम देना बताया। तीनों आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है, जबकि दो फरार आरोपियों की तलाश जारी है।
विज्ञापन
कटघोरा थाना प्रभारी ने बताया कि बंधन बैंक के रिकवरी एजेंट ने 42,290 रुपये नकद, मोबाइल फोन, मोटरसाइकिल व टेबलेट अज्ञात आरोपियों द्वारा लूट हो जाने की शिकायत दर्ज कराई थी। मामले में कड़ी कार्यवाही करते हुए पुलिस की टीम ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दो फरार आरोपियों की तलाश जारी है। थाना प्रभारी ने आगे बताया कि पकड़े गए आरोपी राजपाल चौहान पूर्व में डकैती के मामले में जेल जा चुका है। इसकी हिस्ट्री सीट चेक की जा रही है, जिसके बाद संगठित अपराध की धारा जोड़ी जाएगी।