फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Police arrested three accused who murdered elderly brother and sister in Raigarh

CG: गर्लफ्रेंड के कमरे में बनाया प्लान, चोरी करने के लिए घर में घुसे आरोपी; कर दी बुजुर्ग भाई-बहन की हत्या

Tue, 21 Jan 2025 05:24 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़
अमर उजाला नेटवर्क, रायगढ़ Published by: श्याम जी. Updated Tue, 21 Jan 2025 05:24 PM IST
सार

रायगढ़ जिले में बीते दिनों बुजुर्ग भाई-बहन की हत्या करने वाले दो आरोपियों के अलावा साक्ष्य छिपाने में सहयोग करने वाली युवती को पुलिस ने गिरफ्तार किया। आरोपियों ने हत्या और चोरी के इरादे से इस घटना को अंजाम दिया था।   

विज्ञापन
Police arrested three accused who murdered elderly brother and sister in Raigarh
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कोतवाली थाना क्षेत्र के पुरानी हटरी निवासी सीताराम जयसवाल (78) और उसकी बहन अन्नपूर्णा जायसवाल  (68) का शव 12-13 जनवरी की दरमियानी रात उनके घर के में मिला था। मृतक सीताराम के ममेरे भाई अशोक जायसवाल की रिपोर्ट के बाद रायगढ़ पुलिस ने भाई-बहन के कत्ल की गुत्थी को सुलझाते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।   

विज्ञापन


ऐसे बनाया हत्या का प्लान
आरोपी किशन शर्मा को आशंका थी कि अशोक जायसवाल एक बड़ी रकम उसके ममेरे भाई सीताराम के घर हटरी पर छिपा रखी है। किशन ने परिवार के शगुन डेयरी में काम करने वाले अतुल डनसेना को हत्या कर रुपये चोरी करने का प्लान बताया। घटना के तीन दिन पहले प्रेमिका दिव्या सारथी के किराये के मकान हीरापुर में तीनों ने हत्या और चोरी का प्लान बनाया। योजना के मुताबिक, दोनों आरोपियों ने मास्क और ग्लव्स खरीदे और एक लोहे का सब्बल दिव्या के गृह ग्राम धनगांव (पुसौर) से लेकर आये और दिव्या के किराये के मकान पर रखा।  
विज्ञापन


दीवार फांदकर घर में घुसे
योजना के मुताबिक, दोनों आरोपी 12 जनवरी की रात हीरापुर किराये के मकान से मोटरसाइकिल पर सवार होकर पुरानी हटरी पहुंचे। मोटरसाइकिल को खड़ी कर मध्य रात्रि सीताराम के घर के पास पहुंचे। कोई हलचल नहीं होने पर अतुल डनसेना दीवार फांदकर अंदर गया। दरवाजा खोला तब किशन ने दरवाजे से अंदर प्रवेश किया। अंदर तीन-चार लोग जिसमें अशोक जायसवाल, सीताराम उसकी दोनों बहनें मौजूद थे। दोनों आरोपी स्टोर रूम में छुप गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


18 जनवरी को ट्रेन से हुए फरार 
अशोक और गीता के खाना खाकर जाने के बाद आरोपियों ने अन्नपूर्णा जायसवाल पर लोहे के सब्बल और ईंट से वार किया। अन्नपूर्णा की चीख सुनकर सीताराम बाहर निकला तो उसे भी दोनों आरोपी सब्बल, ईंट से मारपीट कर हत्या कर दी। दोनों आरोपियों ने घर में रुपये तलाश किये, नहीं मिलने पर वापस बाहर आए और दिव्या के घर पहुंचे। दिव्या को घटना बताई। इसके बाद शहर में पुलिस की हलचल देखकर 18 जनवरी को तीनों पुलिस पकड़ से बचने के लिए ट्रेन फरार हो गए थे। 

खंगाला गए 200 सीसीटीवी फुटेज
पुरानी हटरी में बुजुर्ग भाई-बहन की हत्या मामले में रायगढ़ पुलिस सभी पहलुओं पर विवेचना कर रही थी। आरोपियों को पकड़ने के लिये एक टीम घटनास्थल और शहर के करीब 200 सीसीटीवी फुटेज खंगालते हुए घटना कारित करने वाले दो आरोपी किशन शर्मा और अतुल डनसेना की स्पष्ट पहचान की गई।

झांसी आरपीएफ ने चलती ट्रेन में पकड़ा
आरोपियों की धरपकड़ तेज हुई तो पुलिस की गतिविधि को देखते हुए 18 दिसंबर को आरोपी किशन शर्मा अपनी मंगेतर दिव्या सारथी और आरोपी अतुल डनसेना के साथ गोंडवाना एक्सप्रेस से दिल्ली फरार हो गया था। पुलिस अधीक्षक ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सीमावर्ती जिलो और आरपीएफ को आरोपियों के फोटोग्राफ्स साझा किए, जिससे झांसी आरपीएफ ने आरोपियों को गोंडवाना एक्सप्रेस से नीचे उतारा। रायगढ़ पुलिस टीम द्वारा उन्हें बयान के लिए रायगढ़ बुलाया गया। सघन पूछताछ पर तीनों आरोपियों ने घटना की स्वीकार किया।

बनाई गई थी चार अलग-अलग टीम  
पुलिस अधीक्षक दिव्यांग पटेल के द्वारा एडिशनल एसपी आकाश मरकाम, नगर पुलिस अधीक्षक आकाश शुक्ला, डीएसपी साइबर सेल अभिनव उपाध्याय के नेतृत्व में चार अलग-अलग टीमें बनाई गई जिसमें निरीक्षक, उप निरीक्षक स्तर के अधिकारियों को अलग-अलग जिम्मेदारी दी गई। पुलिस टीम के साथ, फॉरेंसिक टीम, साइबर सेल एवं पुलिस डॉग द्वारा घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण कर भौतिक साक्ष्य साक्ष्य जब्त किया गया। 


आरोपियों को भेजा गया जेल 
पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से रेलवे स्टेशन पार्किंग में खड़ी हत्या में प्रयुक्त मोटरसाइकिल स्प्लेंडर प्लस तथा घटना समय पहने हुए कपड़ा, मास्क, ग्लव्स और तीन मोबाइल जब्त किए गए। प्रकरण में धारा 238, 61(2),3(5) बीएनएस विस्तार कर आरोपियों को रिमांड पर भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed