{"_id":"682ee7214165a9fc36087ba9","slug":"police-arrested-three-accused-of-bike-theft-in-gaurela-pendra-marwahi-2025-05-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"दोपहिया चोरी: पुलिस अधीक्षक ने टीम गठित कर की कार्रवाई, गैंग के तीन सदस्यों को किया गिरफ्तार; 10 बाइक बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दोपहिया चोरी: पुलिस अधीक्षक ने टीम गठित कर की कार्रवाई, गैंग के तीन सदस्यों को किया गिरफ्तार; 10 बाइक बरामद
Thu, 22 May 2025 03:13 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, गौरला पेंड्रा मरवाही
अमर उजाला नेटवर्क, गौरला पेंड्रा मरवाही
Published by: श्याम जी.
Updated Thu, 22 May 2025 03:13 PM IST
सार
पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों तक पहुंची। तीनों आरोपी गौरेला के मड़ना क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर वारदातों को अंजाम दे रहे थे। ये लोग रेलवे स्टेशन, मंगली बाजार, बस स्टैंड जैसे स्थानों पर खड़े दोपहिया वाहनों को निशाना बनाते थे।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
गौरेला पेंड्रा मरवाही जिले में लगातार हो रही दोपहिया वाहन चोरी की घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए पुलिस अधीक्षक ने विशेष टीम का गठन किया। साइबर सेल और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में बड़ी सफलता मिली है। इस दौरान अंतर्राज्यीय बाइक चोर गिरोह के तीन सदस्यों को गिरफ्तार किया गया, जिनके कब्जे से 10 चोरी के दोपहिया वाहन बरामद किए गए।
विज्ञापन
पुलिस और साइबर सेल ने जिले के विभिन्न क्षेत्रों से चोरी हुए दोपहिया वाहनों के मामले में दो आरोपियों, सूरज चौधरी और सोनू यादव दोनों निवासी वार्ड क्रमांक 14 व 15, कुदारी, थाना नौरोजाबाद, जिला उमरिया (मध्यप्रदेश), को पहले गिरफ्तार किया। उनकी पूछताछ के आधार पर मुख्य आरोपी मोहम्मद शाहिद उर्फ शाकिर, निवासी नौरोजाबाद, जिला उमरिया, तक पहुंचा गया। आरोपियों की निशानदेही पर 10 चोरी के दोपहिया वाहन बरामद किए गए।
विज्ञापन
पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों तक पहुंची। तीनों आरोपी गौरेला के मड़ना क्षेत्र में किराए के मकान में रहकर वारदातों को अंजाम दे रहे थे। ये लोग रेलवे स्टेशन, मंगली बाजार, बस स्टैंड जैसे स्थानों पर खड़े दोपहिया वाहनों को निशाना बनाते थे। मास्टर चाबी को मॉडिफाई कर वाहन लॉक खोलने की तकनीक का उपयोग कर चोरी करते थे। चोरी किए गए वाहनों को फर्जी दस्तावेजों के साथ सस्ते दामों में छत्तीसगढ़ के बाहर बेच दिया जाता था।
विज्ञापन
पुलिस को आरोपियों से कुछ और महत्वपूर्ण जानकारी मिली है, जिसके आधार पर आगे की जांच चल रही है। जल्द ही और वाहन बरामद होने की संभावना है। फिलहाल, पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले में आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।