फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Police arrested the accused who was smuggling ganja in Raipur

Raipur: आरोपी गांजा बेचने के लिए ढूंढ रहा था ग्राहक, तभी पहुंची पुलिस, चार लाख से अधिक का गांजा जब्त, गिरफ्तार

Thu, 22 May 2025 07:53 PM IST
अमन कोशले अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: अमन कोशले Updated Thu, 22 May 2025 07:53 PM IST
सार

राजधानी रायपुर में गांजा तस्करी करते एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। तस्कर ग्राहक की तलाश कर रहा था, मौके पर पुलिस पहुंची गई। पुलिस ने उसके कब्जे से 27.894 किलोग्राम गांजा जब्त किया है।

विज्ञापन
Police arrested the accused who was smuggling ganja in Raipur
पुलिस के गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

राजधानी रायपुर में गांजा तस्करी करते एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। तस्कर ग्राहक की तलाश कर रहा था, मौके पर पुलिस पहुंची गई। पुलिस ने उसके कब्जे से 27.894 किलोग्राम गांजा जब्त किया है। इसकी कीमत चार लाख 18 हजार 410 रुपये आंकी गई है।
विज्ञापन


एंटी क्राइम एण्ड साइबर यूनिट की टीम को सूचना मिली कि थाना खरोरा क्षेत्रांतर्गत ग्राम छडिया में एक व्यक्ति अपने पास गांजा रखा है। उसे बेचने के लिए ग्राहक की तलाश कर रहा है। सूचना के आधार पर एण्टी क्राइम एण्ड साइबर यूनिट और थाना खरोरा पुलिस की संयुक्त टीम ने कार्रवाई शुरू की। 
विज्ञापन


पुलिस ने उक्त स्थान पर जाकर मुखबिर द्वारा बताये हुलिये के व्यक्ति की पतासाजी करते हुए व्यक्ति को चिन्हांकित कर पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्ति ने अपना नाम मोहन सिंग उर्फ राकेश निवासी ग्राम छडिया खरोरा का होना बताया। टीम के सदस्यों ने जब उसके पास रखें बोरी की तलाशी ली, तब बोरी में गांजा रखा होना पाया गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


जिस पर आरोपी मोहन सिंग उर्फ राकेश को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 27.894 किलोग्राम गांजा कीमती लगभग 4 लाख 18 हजार 410 रुपये जब्त किया गया है। साथ ही आरोपी के खिलाफ थाना खरोरा में नारकोटिक एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed