फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Police arrested the accused in the case of murder of girl in Sakti

एकतफा प्यार में पागल प्रेमी: किसी और से बात करने के लिए मना करने पर युवती ने जड़ा थप्पड़, युवक ने घोंटा गला

Mon, 27 Jan 2025 11:10 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, सक्ति
अमर उजाला नेटवर्क, सक्ति Published by: श्याम जी. Updated Mon, 27 Jan 2025 11:10 PM IST
सार

सक्ति जिले में एकतरफा प्यार में युवक ने युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाए और उसकी हत्या कर दी। मामले में शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी युवक को गिरफ्तार किया है। 

विज्ञापन
Police arrested the accused in the case of murder of girl in Sakti
आरोपी गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सक्ति जिले के गांव जाजंग भाठापारा में पड़ोसी युवक रेशम लाल ने एकतरफा प्यार में युवती के साथ शारीरिक संबंध बनाए। इसके बाद गला घोंटकर हत्या कर दी। युवती का घर के बाड़ी में अर्धनग्न अवस्था में शव मिला। सक्ति थाने में लकेश्वर सिदार की सूचना पर धारा 103(1) के तहत मामला दर्ज किया गया। मामले में पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया है।

विज्ञापन


एसडीओपी मनीष कुंवर ने बताया कि 26 जनवरी की सुबह बाबू लाल की बड़ी में अर्धनग्न अवस्था में युवती का शव मिला। इस दौरान आसपास की तलाशी और लोगों से पूछताछ करने पर जानकारी हुई कि रेशम लाल सिदार (26) घटना के बाद से नहीं दिख रहा है। संदेही रेशम लाल की खोजबीन शुरू की गई। रेशम लाल के रायगढ़ में होने की जानकारी मिलने पर पुलिस टीम पहुंची। घेराबंदी कर टीम ने उसे पकड़ लिया। वह जम्मू-कश्मीर भागने की फिराक में था।
विज्ञापन


पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह अपनी पड़ोसी युवती से एकतरफा प्यार करता था। आरोपी ने अपने साथी रामेश्वर पटेल को बताया कि वह अपने प्रेमिका से मिलने उसके उसके घर गया। इस दौरान दोनों ने सहमति से शारीरिक संबंध बनाए। युवती किसी अन्य शख्स मुकेश से बात कर रही थी। युवती ने कहा कि तुम अभी चले जाओ मुकेश आ रहा है। आरोपी युवक वहां से जाने लगा, तभी उसकी जेब में रखे कुछ रुपये गिर गए। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद युवती दीवार कूदकर युवक के पास आ गई और फिर दोनों ने बाबू लाल की बाड़ी में संबंध बनाए, तब युवक ने मुकेश से बात करने के लिए मना किया। इसके बाद दोनों ने विवाद हुआ। युवती ने युवक को कई जगह नाखूनों से नोंचा और एक-दूसरे से मारपीट की। गुस्से में आकर युवक ने युवती का गला दबा दिया, जिससे उसकी मौत हो गई। 


डर से लाश को कुछ दूर पर रखकर वहां से जाने लगा, लेकिन मुकेश और लोचन बाहर खड़े हुए थे। आरोपी ने युवती के मोबाइल फोन और अन्य सामान को छुपा दिया था। पुलिस ने आरोपी रेशम लाल की बताई जगह से सामान को जब्त किया है। आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed