{"_id":"66057c3f946ae9d9db0f0913","slug":"police-arrested-son-accused-of-killing-his-father-in-rajnandgaon-2024-03-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"CG: बेटे ने कुल्हाड़ी से वार कर दी पिता की हत्या, पुलिस को गुमराह करने के लिए अस्पताल में हुआ भर्ती; गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
CG: बेटे ने कुल्हाड़ी से वार कर दी पिता की हत्या, पुलिस को गुमराह करने के लिए अस्पताल में हुआ भर्ती; गिरफ्तार
Thu, 28 Mar 2024 07:48 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव
अमर उजाला नेटवर्क, राजनांदगांव
Published by: श्याम जी.
Updated Thu, 28 Mar 2024 07:48 PM IST
सार
राजनांदगांव में एक बेटे ने अपने पिता की हत्या कर दी। बेटे का कहना है कि वह रोज के लड़ाई-झगड़े से तंग आ गया था। हालांकि पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
आरोपी गिरफ्तार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मोहारा चौकी पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने अंधे कत्ल की गुत्थी सुलझा ली है। पुलिस ने मामले में आरोपी बेटे को गिरफ्तार किया है। आपसी वाद-विवाद के चलते बेटे ने ही अपने पिता की हत्या कर दी थी और पुलिस को गुमराह करने के लिए हार्ट अटैक का बहाना कर अस्पताल में आरोपी भर्ती हो गया था। वहीं, पुलिस ने मामले का खुलासा करते हुए आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, मोहारा चौकी अंतर्गत कोपनेवागांव में 25-26 मार्च की दरमियानी डोमेश कुमार वर्मा ने कुल्हाड़ी से वार कर अपने पिता शेषनारायण वर्मा की हत्या कर दी थी। पुलिस ने संदिग्ध परिस्थितियों में शव को बरामद किया था। शेषनारायण वर्मा हत्या के मामले में जेल जा चुका थे। 2010 में गातापार थाना क्षेत्र अंतर्गत हुए एक व्यक्ति की हत्या के मामले में वह आरोपी थे। वह 8 साल की सजा काटकर जेल से बाहर आए थे।
विज्ञापन
वहीं, घर में अपने बेटे और परिवार से आए दिन शेषनारायण का विवाद होता था। शेषनारायण अपने बेटे को भी मारने की धमकी देते थे। वाद-विवाद से तंग आकर बेटे ने कुल्हाड़ी से वार कर पिता शेषनारायण वर्मा की हत्या कर दी और मौके से फरार हो गया। पुलिस को गुमराह करने के लिए आरोपी हार्ट अटैक का बहाना बनाकर खैरागढ़ अस्पताल में भर्ती हो गया। हालांकि पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोपी बेटे को गिरफ्तार कर लिया है।
विज्ञापन