फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Police arrested smuggler with ganja in Kabirdham

Kabirdham News : पिकअप वाहन में अलग से चैंबर बनाकर कर रहा था तस्करी, 81 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार

Fri, 21 Jul 2023 04:09 PM IST
श्याम जी. अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम Published by: श्याम जी. Updated Fri, 21 Jul 2023 04:09 PM IST
सार

कबीरधाम जिले में पुलिस ने एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 81 किलो गांजा और एक पिकअप बरामद की है। बताया जा रहा है कि गांजा ओडिशा से मध्यप्रदेश लाया जा रहा था।

विज्ञापन
Police arrested smuggler with ganja in Kabirdham
आरोपी गांजा तस्कर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

कबीरधाम जिला गांजा तस्करों के लिए ग्रीन कॉरिडोर बन रहा है। इस जिले में आए दिन गांजा तस्करी के मामले सामने आते हैं। वहीं, पुलिस भी लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी कुकदूर थाना पुलिस ने एक तस्कर को 81 किलो गांजे से साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी तस्कर पिकअप वाहन के पीछे अलग से चैंबर बनाकर उसमें गांजा रखकर सप्लाई करता था। 

विज्ञापन


कुकदूर थाना उपनिरीक्षक सुशील वर्मा ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि पंडरिया की ओर से एक सफेद पिकअप आ रही है। इस वाहन को नाकाबंदी कर रोका गया। वाहन चालक से नाम-पता पूछने पर अपना नाम दीपक सिंह (30) निवासी मगरोन (बड़ी मगरोन) थाना सनौधा जिला सागर (एमपी)  बताया। वाहन की बारीकी से जांच की गई। जांच के दौरान खाली डाला को उठाकर चेक करने पर डाला के नीचे अलग से चैंबर पाया गया। इसमें 80 पैकेट गांजा मिला, जिसका वजन 81 किलो 520 ग्राम है। इसकी कीमत 4 लाख 10 हजार रुपये बतायी जा रही है। 
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपी आरोपी दीपक सिंह लोधी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने वाहन व गांजा को जब्त कर रखा है। इस मामले में जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि गांजा को ओडिसा से मध्यप्रदेश ले जाया जा रहा था।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed