{"_id":"64ba5fea7467fc56b40d01b5","slug":"police-arrested-smuggler-with-ganja-in-kabirdham-2023-07-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Kabirdham News : पिकअप वाहन में अलग से चैंबर बनाकर कर रहा था तस्करी, 81 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Kabirdham News : पिकअप वाहन में अलग से चैंबर बनाकर कर रहा था तस्करी, 81 किलो गांजे के साथ गिरफ्तार
Fri, 21 Jul 2023 04:09 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
अमर उजाला नेटवर्क, कबीरधाम
Published by: श्याम जी.
Updated Fri, 21 Jul 2023 04:09 PM IST
सार
कबीरधाम जिले में पुलिस ने एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 81 किलो गांजा और एक पिकअप बरामद की है। बताया जा रहा है कि गांजा ओडिशा से मध्यप्रदेश लाया जा रहा था।
विज्ञापन
आरोपी गांजा तस्कर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
कबीरधाम जिला गांजा तस्करों के लिए ग्रीन कॉरिडोर बन रहा है। इस जिले में आए दिन गांजा तस्करी के मामले सामने आते हैं। वहीं, पुलिस भी लगातार कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी कुकदूर थाना पुलिस ने एक तस्कर को 81 किलो गांजे से साथ गिरफ्तार किया है। आरोपी तस्कर पिकअप वाहन के पीछे अलग से चैंबर बनाकर उसमें गांजा रखकर सप्लाई करता था।
विज्ञापन
कुकदूर थाना उपनिरीक्षक सुशील वर्मा ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली थी कि पंडरिया की ओर से एक सफेद पिकअप आ रही है। इस वाहन को नाकाबंदी कर रोका गया। वाहन चालक से नाम-पता पूछने पर अपना नाम दीपक सिंह (30) निवासी मगरोन (बड़ी मगरोन) थाना सनौधा जिला सागर (एमपी) बताया। वाहन की बारीकी से जांच की गई। जांच के दौरान खाली डाला को उठाकर चेक करने पर डाला के नीचे अलग से चैंबर पाया गया। इसमें 80 पैकेट गांजा मिला, जिसका वजन 81 किलो 520 ग्राम है। इसकी कीमत 4 लाख 10 हजार रुपये बतायी जा रही है।
विज्ञापन
पुलिस ने आरोपी आरोपी दीपक सिंह लोधी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। आरोपी को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस ने वाहन व गांजा को जब्त कर रखा है। इस मामले में जांच की जा रही है। बताया जा रहा है कि गांजा को ओडिसा से मध्यप्रदेश ले जाया जा रहा था।
विज्ञापन