फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Police arrested six main accused and buyers of inter district thieves gang

Janjgir Champa: घूम-घूम करते थे चोरी, पुलिस ने गिरोह के छह को पकड़ा, बरामद सामान देख अधिकारियों के उड़े होश

Sun, 26 Feb 2023 06:36 PM IST
अभिषेक वर्मा अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा
अमर उजाला नेटवर्क, जांजगीर चांपा Published by: अभिषेक वर्मा Updated Sun, 26 Feb 2023 06:36 PM IST
सार

पुलिस ने अंतरजिला चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए छह मुख्य चोरी के आरोपियों समेत दो खरीदार को गिरफ्तार किया है। जिनके पास से लाखों के सामान के साथ ही नकदी भी मिली है। 

विज्ञापन
Police arrested six main accused and buyers of inter district thieves gang
पुलिस की गिरफ्त में अंतरजिला चोर गिरोह। - फोटो : संवाद

विस्तार

जांजगीर चाम्पा पुलिस ने अंतर जिला चोर गैंग को पकड़ने में सफलता हासिल की है। पुलिस ने एक आरोपी को पिसौद गांव में शराब दुकान से हिरासत में लिया। जिसके पास से बिलासपुर में हुई चोरी का सामान बरामद किया। आरोपी की निशानदेही पर कोरबा से अन्य 5 आरोपियों और चोरी के सामान खरीदने वाले दो ज्वेलर्स को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से 14 लाख से अधिक सोना-चांदी के जेवर और 4 लाख रूपये नगद बरामद किया है। सभी आरोपी कोरबा जिला के रहने वाले है, और जांजगीर चाम्पा, सक्ती, रायगढ़, बिलासपुर मे चोरी की घटना को अंजाम दिया करते थे। 

विज्ञापन




जांजगीर चांपा जिले में लगातार हो रही चोरी की वारदात से पुलिस की नींद उड़ गई थी। एक के बाद एक थाना क्षेत्रों में हो रहे चोरी की घटना के खुलासा के लिए पुलिस अधीक्षक ने डीएसपी  की अगुवाई में टीम गठत की थी। पुलिस टीम ने पिसौद के देशी शराब दुकान के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा और उससे पूछताछ और तलाशी की जिसमें आरोपी के पास बिलासपुर से चोरी हुए कांस के बर्तन बरामद किया और आरोपी  ने जांजगीर चाम्पा जिला के 24 स्थानों में अपने गिरोह के साथ चोरी करना स्वीकार किया। 
विज्ञापन


पुलिस के आरोपी की निशानदेही पर कोरबा से अन्य पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया और उनसे चोरी के सामान के बार में पूछताछ की। पुलिस ने कुछ आभूषण आरोपियों के परिजनों और अन्य सामान कोरबा के हरिश कुमार सोनी और दर्री के वास्तव प्रसाद सोनी से बरामद किया। आरोपियों को ज्वेलर्स ने पेमेंट पेटीएम से पैसा ट्रांसफर किया था। पुलिस ने आरोपियों के पास सात मोबाइल और चोरी की घटना को अंजाम देने के लिए उपयोग की जा रही बाइक भी बरामद की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस ने आरोपियों से 185 ग्राम सोने के जेवर जिसकी कीमत 10 लाख रूपये और चांदी के जेवर जिसकी कीमत 3 लाख 80 हजार रूपये के साथ 3 स्पीड बाइक, कांस के बर्तन, 4 लाख 13 हजार रूपये नगद और 6 मोबाईल के साथ ताला तोड़ने के औजार के साथ एयर पिस्टल भी बरामद की है। पुलिस ने आरोपियों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।


पुलिस के हत्थे चढ़े आरोपियों का मुख्य सरगना पहले भी बाईक चोरी के मामले में पकड़ा गया है, जांजगीर पुलिस अब आरोपियों के फिंगर प्रिंट लेकर ऑटो मैडेड सिस्टम में लगी और डिजिटलाइजेशन और क्लॉफिकेशन कर अपलोड करेगी। ताकि, आरोपी भविष्य में भी कहीं चोरी या अन्य अपराध में शामिल रहेंगे तो फिंगर प्रिंट से इनकी पहचान हो सकेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed