{"_id":"65145c3417256a5dd20aa655","slug":"police-arrested-naxalite-involved-in-the-murder-of-assistant-constable-in-bijapur-2023-09-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"छत्तीसगढ़: सहायक आरक्षक की हत्या में शामिल नक्सली गिरफ्तार, लंबे समय से चल रहा था फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छत्तीसगढ़: सहायक आरक्षक की हत्या में शामिल नक्सली गिरफ्तार, लंबे समय से चल रहा था फरार
Wed, 27 Sep 2023 10:15 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
अमर उजाला नेटवर्क, बीजापुर
Published by: श्याम जी.
Updated Wed, 27 Sep 2023 10:15 PM IST
सार
बीजापुर में सहायक आरक्षक की हत्या में शामिल फरार नक्सली को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
आरोपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बीजापुर के कुटरू थाना क्षेत्र में पुलिस की संयुक्त टीम ने एक सहायक आरक्षक की हत्या में शामिल नक्सली को गिरफ्तार किया है। आरोपी नक्सली सहायक आरक्षक की हत्या के मामले में फरार चल रहा था।
विज्ञापन
पुलिस के मुताबिक, मंगलवार को कुटरू थाना व डीआरजी की संयुक्त पार्टी नक्सल विरोधी अभियान पर तेलीपेंटा की ओर निकली हुई थी। इस दौरान जवानों की टीम ने सहायक आरक्षक संजय बेडजा की हत्या में शामिल नक्सल मिलिशिया सदस्य मंगलू तेलम पुत्र रामा तेलम निवासी पेठा थाना कुटरू को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन
थाना पुलिस ने बताया कि 20 जून 2023 को सहायक आरक्षक संजय बेडजा की नक्सलियों ने हत्या की थी। जिसमें मिलिशिया सदस्य मंगलू तेलम भी शामिल था। पकड़े गए नक्सली के खिलाफ कुटरू थाना में वैधानिक कार्यवाही के बाद न्यायिक रिमांड पर न्ययालय बीजापुर में पेश किया गया।
विज्ञापन