{"_id":"6ad58882efeb39bd7e098a11","slug":"bhilai-steel-plant-sale-cg-rajya-sabha-mp-lakshmi-verma-says-this-is-congress-propaganda-2026-10-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"भिलाई स्टील प्लांट की बिक्री!: लक्ष्मी बोलीं- ये कांग्रेस का दुष्प्रचार, कुंठाग्रस्त हैं कांग्रेसी,माफी मांगें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भिलाई स्टील प्लांट की बिक्री!: लक्ष्मी बोलीं- ये कांग्रेस का दुष्प्रचार, कुंठाग्रस्त हैं कांग्रेसी,माफी मांगें
Mon, 19 Oct 2026 08:33 AM IST
Lalit Kumar Singh
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
Published by: Lalit Kumar Singh
Updated Mon, 19 Oct 2026 08:33 AM IST
सार
छत्तीसगढ़ बीजेपी की राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा ने भिलाई इस्पात संयंत्र की बिक्री को लेकर कांग्रेस के दुष्प्रचार पर कड़ा एतराज जताया है। उन्होंने भिलाई स्टील प्लांट को निजी हाथों या अडानी समूह को बेचे जाने की बातों को पूरी तरह निराधार बताया है।
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ बीजेपी की राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा
- फोटो : Amar Ujala Digital
विस्तार
छत्तीसगढ़ बीजेपी की राज्यसभा सांसद लक्ष्मी वर्मा ने भिलाई इस्पात संयंत्र की बिक्री को लेकर कांग्रेस के दुष्प्रचार पर कड़ा एतराज जताया है। उन्होंने भिलाई स्टील प्लांट को निजी हाथों या अडानी समूह को बेचे जाने की बातों को पूरी तरह निराधार बताया है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि यह कांग्रेस का मनगढ़ंत, भ्रामक और सफेद झूठ है। यदि कांग्रेस नेताओं में जरा भी सच्चाई है, तो वे अनर्गल प्रलाप करने के बजाय जनता के सामने इसके ठोस तथ्य और प्रमाण पेश करें। ऐसा नहीं करने पर अपने इस सफेद झूठ के लिए बिना शर्त माफी मांगें।
विज्ञापन
'छत्तीसगढ़ का सम्मान है बीएसपी'
भाजपा सांसद वर्मा ने कहा कि भिलाई स्टील प्लांट केवल एक औद्योगिक प्रतिष्ठान नहीं, बल्कि भिलाई सहित समूचे छत्तीसगढ़ के मान-सम्मान, अस्मिता और लाखों श्रमिकों के पसीने की पहचान है। जब भी कांग्रेस राजनीतिक रूप से अप्रासंगिक होती है, वह जनता में भय और भ्रम फैलाने का षड्यंत्र रचने लगती है। जनाधार खो चुके भूपेश बघेल और देवेंद्र यादव जैसे कांग्रेस नेता आज हताशा और कुंठा में इस कदर घिर चुके हैं कि वे राज्य के गौरव से जुड़े संयंत्र को लेकर भी खुलेआम अफवाहें फैलाने का शर्मनाक कृत्य कर रहे हैं।
विज्ञापन
'कांग्रेस के पास कोई मुद्दा नहीं'
भाजपा सांसद ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केन्द्र सरकार भिलाई इस्पात संयंत्र के आधुनिकीकरण, क्षमता विस्तार और इसे नई ऊंचाइयों पर ले जाने के लिए निरंतर कार्य कर रही है। कांग्रेस पर तीखा हमला बोलते हुए वर्मा ने कहा कि अपने शासनकाल में भ्रष्टाचार और घोटालों के कीर्तिमान रचने वाली कांग्रेस के पास आज कोई जनसरोकार का मुद्दा नहीं बचा है। केवल सनसनी फैलाने और अपना राजनीतिक वजूद बचाए रखने के लिए कांग्रेस का शीर्ष नेतृत्व झूठ की फैक्ट्री चला रहा है। जनता कांग्रेस के इस कपटपूर्ण एजेंडे को अच्छी तरह समझ चुकी है।