फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Chhattisgarh ›   Raipur Crime News: four girls Obscene video, two accused arrested

रायपुर क्राइम न्यूज: नहाते समय चार लड़कियों का बनाया अश्लील वीडियो, आरोपी दो युवक गिरफ्तार, पढ़ें पूरा मामला

Mon, 19 Oct 2026 10:20 AM IST
Lalit Kumar Singh अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर
अमर उजाला नेटवर्क, रायपुर Published by: Lalit Kumar Singh Updated Mon, 19 Oct 2026 10:20 AM IST
सार

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में नहाते समय चार लड़कियों का वीडियो बनाने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामला गोल बाजार थाने क्षेत्र का है। चार लड़कियों के नहाते समय चोरी-छिपे वीडियो बनाने और उन्हें दोस्तों को भेजने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है।

विज्ञापन
Raipur Crime News: four girls Obscene video, two accused arrested
ग्रॉफिक्स: अमर उजाला डिजिटल - फोटो : Amar Ujala Digital

विस्तार

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में नहाते समय चार लड़कियों का वीडियो बनाने वाले दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। मामला गोल बाजार थाने क्षेत्र का है। चार लड़कियों के नहाते समय चोरी-छिपे वीडियो बनाने और उन्हें दोस्तों को भेजने के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। घटना की जानकारी मिलने के 24 घंटे के भीतर पुलिस ने दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया है। वहीं पुलिस ने घटना में शामिल नाबालिग के खिलाफ किशोर न्याय प्रक्रिया के तहत वैधानिक कार्रवाई की है। पुलिस ने आरोपियों से तीन मोबाइल फोन भी जब्त किए हैं।

विज्ञापन




ऐसे हुआ मामले का खुलासा
पुलिस के मुताबिक, यह पूरा मामला तब सामने आया जब एक पीड़ित लड़की को शक हुआ। उसने गोल बाजार थाने में शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि उसने संदेह होने पर लक्की तंगील का मोबाइल फोन जांचा। जांच के दौरान मोबाइल में पीड़ित लड़की के अलावा उसके मोहल्ले की तीन अन्य लड़कियों के नहाते समय के वीडियो मिले। पीड़िता ने जब पड़ताल की तो पता चला कि ये सभी वीडियो एक नाबालिग लड़के ने बाथरूम में चोरी-छिपे बनाए थे। इसके बाद नाबालिग ने इन वीडियो को शास्त्री मार्केट क्षेत्र निवासी अपने दो दोस्तों कृष्णा लंगोटे और लक्की तंगील को भेज दिया था।
विज्ञापन




पुलिस की कार्रवाई और गिरफ्तारी
पीड़ित लड़की की शिकायत के आधार पर गोल बाजार थाना पुलिस ने भारतीय न्याय संहिता की धारा 77 और आईटी एक्ट की धारा 66E के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की। पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए नाबालिग और उसके दोनों दोस्तों का पता लगाया। इसके बाद पुलिस ने 19 वर्षीय कृष्णा लंगोटे और 21 वर्षीय लक्की तंगील को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ प्रतिबंधात्मक कार्रवाई भी की है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने आरोपियों के पास से तीन मोबाइल फोन जब्त किए। वहीं पुलिस ने मामले में शामिल नाबालिग के खिलाफ नियमानुसार वैधानिक कार्रवाई की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed