{"_id":"64c0dde9b64b6e9e730ee4ea","slug":"police-arrested-ganja-smuggler-in-balod-2023-07-26","type":"story","status":"publish","title_hn":"Balod News : अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दो तस्कर गिरफ्तार, एक क्विंटल से अधिक गांजा बरामद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Balod News : अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दो तस्कर गिरफ्तार, एक क्विंटल से अधिक गांजा बरामद
Wed, 26 Jul 2023 06:03 PM IST
श्याम जी.
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद
अमर उजाला नेटवर्क, बालोद
Published by: श्याम जी.
Updated Wed, 26 Jul 2023 06:03 PM IST
सार
पुलिस एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। इसके कब्जे नौ किलो गांजा, एक मोटरसाइकिल और एक लाख चालीस हजार रुपये बरामद हुए हैं।
विज्ञापन
गांजा तस्कर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
बालोद जिले में पुलिस ने गांजा तस्करों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। राजहरा थाना क्षेत्र में पुलिस व साइबर सेल की टीम ने एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से नौ किलो गांजा बरामद किया है।
विज्ञापन
एसपी डॉक्टर जितेंद्र यादव ने बताया कि अवैध कारोबार करने वालो के खिलाफ बालोद पुलिस की कार्रवाई जारी है। इसी क्रम राजहरा थाना पुलिस ने दल्लीराजहरा के रहने वाले गांजा तस्कर रवि सिंह पुत्र प्रहलाद सिंह को नौ किलो गांजे के साथ गिरफ्तार किया है। मामले में धारा स्वापक औषधि और मनःप्रभावी पदार्थ अधिनियम 1985 की धारा 20(बी) कायम कर आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया। आरोपी के कब्जे से नौ किलोग्राम मादक पदार्थ गांजा, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल और एक लाख चालीस हजार रुपये बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन
पुरूर थाना क्षेत्र में एक तस्कर गिरफ्तार
पुरूर थाना क्षेत्र में पुलिस ने वाहन चेकिंग के दौरान एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उसके कब्जे से 1 क्विंटल 37 किलो गांजा बरामद किया है। पुलिस अधीक्षक डॉक्टर जितेंद्र कुमार यादव ने वाहन चेकिंग के दौरान एक स्विफ्ट कार संदिग्ध रूप से गुजरते हुए दिखाई दी। कार चालक पुलिस को चकमा देकर भागने लगा। पुलिस ने कार का पीछा किया और बालोद थाना क्षेत्र के घोटिया चौक के उसे कार बरामद हुई। आरोपी गांजे को छोड़कर गाड़ी लॉक कर फरार हो गया था, लेकिन पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। बरामद किए गए गांजे की कीमत 2 लाख 70 हजार रुपये बतायी जा रही है।
विज्ञापन